Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सिंहभूम चैंबर ने जताया शोक, झारखंड के संघर्ष और स्मृतियों को किया याद

जमशेदपुर।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस मौके पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र भेजकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक कर्मठ और जुझारू राजनेता थे, जिन्होंने झारखंड के लिए संघर्षों और आंदोलनों की राह अपनाई। उनका जीवन सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल था। झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर वे वर्षों तक सक्रिय रहे और उनका यह संघर्ष रंग लाया।

चैंबर अध्यक्ष ने बताया कि दिशोम गुरु की चैंबर से भी कई यादें जुड़ी रही हैं।

“वर्ष 2007–2009 के दौरान चैंबर द्वारा आयोजित कैनवस इंडिया ट्रेड फेयर के उद्घाटन समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने चैंबर के कार्यों की सराहना की थी। साथ ही केंद्रीय कोयला मंत्री रहते हुए भी उन्होंने चैंबर के मंच को सम्मान दिया।”

मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि दिशोम गुरु को झारखंड के लोग उनके कार्यों के लिए हमेशा याद रखेंगे।

“वो न सिर्फ एक राजनेता थे, बल्कि झारखंड के दिलों में बसने वाली संवेदनशील आत्मा भी थे।”

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, और कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया शामिल हैं।

Exit mobile version