Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 26-27 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप, वोटर लिस्ट अपडेट का सुनहरा अवसर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 26-27 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप, वोटर लिस्ट अपडेट का सुनहरा अवसर

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) 2026 अभियान को गति देने के लिए 26 और 27 जुलाई 2026 को शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर आयोजित इन कैंपों का उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण, गणना प्रपत्रों के संग्रहण और उनके डिजिटाइजेशन कार्य को तेज करना है।

    जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।

    इन विधानसभा क्षेत्रों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप

    विशेष कैंप जिले के विभिन्न शहरी मतदान केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें 46-पोटका (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 1 से 104, 47-जुगसलाई (अजा.) विधानसभा क्षेत्र के जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत बूथ संख्या 156 से 203 तथा जमशेदपुर प्रखंड के बूथ संख्या 204 से 381 शामिल हैं।

    इसके अलावा 48-जमशेदपुर पूर्वी और 49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर भी यह विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेगी हर सुविधा

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार विशेष कैंप प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, जमा करने, दस्तावेजों के सत्यापन और डिजिटाइजेशन सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

    मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक केंद्र पर बीएलओ (BLO), बीएलओ सुपरवाइजर, स्वयंसेवक (Volunteers), स्वयं सहायता समूह (SHG) और सीआरपी (CRP) की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।

    मतदाता सूची को सटीक बनाने की दिशा में अहम पहल

    जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गणना प्रपत्रों को मतदान केंद्रवार व्यवस्थित रखा जाए और मतदाताओं को प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं का सही विवरण दर्ज कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है।

    JAMSHEDPUR NEWS: जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बनाई राष्ट्रीय पहचान

    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BLO BLO Supervisor Booth Level Officer Digital Enumeration District Election Officer east singhbhum news Election Commission of India Election News Election Update Electoral Roll Electoral Roll Revision India Elections Jamshedpur East Jamshedpur news Jamshedpur SIR 2026 Jamshedpur west Jharkhand Election: Jugsalai Assembly Polling Booth Potka Assembly Rajiv Ranjan Special Intensive Revision Special Voter Camp Voter Camp Voter Enumeration Form Voter ID voter list update Voter Registration Voter Services voter verification मतदान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बनाई राष्ट्रीय पहचान

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

    July 24, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बनाई राष्ट्रीय पहचान

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 26-27 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप, वोटर लिस्ट अपडेट का सुनहरा अवसर

    July 24, 2026

    Operation Nanhe Farishte:RPF ने 211 बच्चों को परिवारों से मिलाया, ₹1.58 करोड़ का खोया सामान लौटाकर पेश की मिसाल

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group