Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: SIR अभियान की समीक्षा के लिए बूथों पर पहुंचे दिनेश कुमार, 18 और 20 जुलाई को आवेदन करने की अपील
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: SIR अभियान की समीक्षा के लिए बूथों पर पहुंचे दिनेश कुमार, 18 और 20 जुलाई को आवेदन करने की अपील

News DeskBy News DeskJuly 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्य कर रहे BLA-2 और पार्टी कार्यकर्ताओं से अभियान की जानकारी ली तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

दिनेश कुमार ने पंजाब कन्या उच्च विद्यालय, रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 270, 271 एवं 273, सी.पी. समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती के बूथ संख्या 254 से 258 तथा आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान के बूथ संख्या 266 से 269 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य प्रक्रियाओं की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि मतदान सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज होना बेहद आवश्यक है।

18 और 20 जुलाई को विशेष अभियान दिवस

दिनेश कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 जुलाई और 20 जुलाई को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रपत्र समय पर जमा करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

22 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक

दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि 22 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर पार्टी के BLA-2 के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अब तक हुए कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा और शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने की रणनीति बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है। इसलिए प्रत्येक जागरूक नागरिक को स्वयं भी इस अभियान में भाग लेना चाहिए और अपने परिवार, पड़ोस तथा समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी आवेदन जमा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना

कार्यक्रम के अंत में दिनेश कुमार ने बूथ कार्यकर्ताओं, BLA-2 और निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफल होगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त बनेगी।

इस दौरान प्रेम झा, सतीश शर्मा, बी. श्रीनिवास राव, सुनीता रानी, लक्ष्मण बेहरा और राकेश साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026
Recent Post

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026

3 साल बाद IPL की नीलामी भारत में, 16 दिसंबर को गोवा में होगी, BCCI ने सभी टीमों को दी जानकारी

October 19, 2026

Jamshedpur.बोड़ाम-माधवपुर मुख्य सड़क पर दुबराजपुर गांव के समीप सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group