Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 23 जुलाई तक जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मतदाताओं से अपील
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 23 जुलाई तक जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मतदाताओं से अपील

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 18 एवं 20 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर दो दिवसीय विशेष सहायता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने, फॉर्म भरने, जमा करने, डिजिटाइजेशन तथा मैपिंग संबंधी सहायता प्रदान की गई। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।

    मानपीटा, घोड़ाबांधा और बर्मामाइंस के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    विशेष सहायता शिविर के अंतिम दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मानपीटा, घोड़ाबांधा एवं बर्मामाइंस क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन और मतदाताओं को दी जा रही सहायता की समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    23 जुलाई तक हर हाल में जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना इन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से भरकर हस्ताक्षर सहित अपने संबंधित बीएलओ (BLO) को जमा नहीं कराया है, वे 23 जुलाई 2026 तक हर हाल में इसे जमा कर दें।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म पहले ही बीएलओ के माध्यम से घर-घर उपलब्ध कराया जा चुका है। समय पर फॉर्म जमा होने से डिजिटाइजेशन प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी और मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन का कार्य भी निर्धारित समय पर संपन्न होगा।

    मतदाता सहयोग से ही सफल होगा SIR-2026 अभियान

    राजीव रंजन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता प्रत्येक पात्र मतदाता के सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और 23 जुलाई से पहले ही अपना फॉर्म संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा दें।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर और बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BLO Booth Level Officer breaking news Digital Mapping District Election Officer East Singhbhum Election east singhbhum news Election Commission of India Election News Election Update Electoral Roll Electoral Roll Update Enumeration Form Enumeration Process Google Discover Google News Google News India India Elections Jamshedpur news Jharkhand news Polling Booth Rajeev Ranjan SIR 2026 SIR 2026 Jamshedpur SIR 2026 जमशेदपुर Special Assistance Camp Special Intensive Revision Trending News Voter List Revision Voter Registration Voter Survey voter verification इन्यूमरेशन फॉर्म ईस्ट सिंहभूम न्यूज चुनाव 2026 चुनाव समाचार जमशेदपुर न्यूज जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी झारखंड न्यूज डिजिटाइजेशन निर्वाचन आयोग निर्वाचन प्रक्रिया पूर्वी सिंहभूम समाचार बीएलओ मतदाता पंजीकरण मतदाता पहचान मतदाता सत्यापन मतदाता सूची मतदान केंद्र राजीव रंजन विशेष गहन पुनरीक्षण विशेष सहायता शिविर वोटर अपडेट वोटर फॉर्म वोटर लिस्ट अपडेट वोटर सर्वे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group