Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :समाजसेवी व मानगो क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह युवा जदयू के प्रदेश महासचिव मनोनीत

JAMSHEDPUR । झारखंड प्रदेश युवा जनता दल (यू) ने संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मानगो क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि और समाजसेवी पप्पू सिंह को युवा जदयू झारखंड का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।
यह मनोयन आदेश प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सह मुख्यालय प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा द्वारा 27 नवंबर 2025 को जारी किया गया।

मनोयन पत्र में कहा गया है कि पप्पू सिंह लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। उनकी कर्मठता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके योगदान से युवा जदयू संगठन और अधिक मजबूत, ऊर्जावान और सक्रिय बनेगा।

मनोयन पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष जदयू झारखंड, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा जदयू एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा जदयू को भेजी गई है।
युवा जदयू ने आशा व्यक्त की है कि पप्पू सिंह अपनी ऊर्जा, अनुभव तथा संगठनात्मक दक्षता के बल पर युवाओं को जोड़ने एवं पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version