Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: समाजसेवी जगदेव प्रसाद बरनवाल का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Breaking News

Jamshedpur NEWS: समाजसेवी जगदेव प्रसाद बरनवाल का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

News DeskBy News DeskAugust 24, 2026Updated:August 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी, व्यवसायी एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े जगदेव प्रसाद बरनवाल का सोमवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जुगसलाई निवासी जगदेव प्रसाद बरनवाल जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के संरक्षक और अखिल भारतीय बरनवाल समाज के आधार स्तंभ के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उनके निधन की खबर से सामाजिक और व्यापारिक जगत में शोक की लहर है।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पार्वती घाट पर पूरे सम्मान के साथ संपन्न हुआ। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी संघ के सदस्यों के साथ उनके जुगसलाई स्थित आवास पहुंचे।

अनिल मोदी ने स्वर्गीय जगदेव प्रसाद बरनवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

Jamshedpur Traffic: दुर्गापूजा को लेकर ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव,15 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों की No Entry, कई रास्तों पर वन-वे व्यवस्था लागू, देखें रूट चार्ट?

सच्चे अर्थों में कर्मयोगी थे जगदेव बाबू : अनिल मोदी

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि जगदेव बाबू सच्चे अर्थों में कर्मयोगी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यवसाय, समाज और संगठन के हित में समर्पित भाव से लगाया। उम्र के अंतिम पड़ाव तक वे सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे।

अनिल मोदी ने कहा कि जगदेव बाबू का अनुभव और मार्गदर्शन सभी के लिए अमूल्य था। उनके निधन से जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने एक अभिभावक और मार्गदर्शक खो दिया है। समाज और व्यापारिक क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Jamshedpur: भाजपा ने पत्थरबाजी के मामले पर जताया विरोध, साकची गोलचक्कर के पास कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का फूंका पुतला

जगदेव प्रसाद बरनवाल के निधन पर संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल जैन, कैलाश सरायवाला, विमल जालान, महेंद्र जैन, कमल लड्ढा, दीन दयाल अग्रवाल, राजेंद्र मस्कारा, प्रदीप बीदासरिया, राजू भारतीय, संजय मस्कारा, विजय प्रकाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, विजय अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Traffic: दुर्गापूजा को लेकर ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव,15 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों की No Entry, कई रास्तों पर वन-वे व्यवस्था लागू, देखें रूट चार्ट?

October 13, 2026

Jamshedpur: भाजपा ने पत्थरबाजी के मामले पर जताया विरोध, साकची गोलचक्कर के पास कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का फूंका पुतला

October 13, 2026

Saraikela: तिरुलडीह में अवैध बालू ढुलाई की फिर खुल गई पोल, झिमड़ी के पास बालू लदा हाइवा पलटा, आधी रात हो रही आवाजाही

October 13, 2026
Recent Post

Congress Protest…राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

October 13, 2026

Tata Steel में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारी करेंगे जनरल शिफ्ट में काम, समय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा

October 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group