Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News: हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से स्टील स्ट्रिप्स के कर्मचारी की मौत, 50 लाख मुआवजा, पत्नी को नौकरी पर बनी सहमति
    Headlines

    Jamshedpur News: हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से स्टील स्ट्रिप्स के कर्मचारी की मौत, 50 लाख मुआवजा, पत्नी को नौकरी पर बनी सहमति

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.छोटा गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के कर्मचारी जयप्रकाश शर्मा की हादसे में मौत हो गयी. जयप्रकाश शर्मा पिछले 12 साल से कंपनी में कार्यरत थे. पांच साल पहले मशीन ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति हुई थी. हादसे के शिकार होने के बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आजसू, झामुमो, भाजपा, कांग्रेस नेता शाम 4 बजे कंपनी गेट के आगे बैठ गये. रात साढ़े आठ बजे कंपनी के प्लांट हेड विनीत अग्रवाल और कंपनी की मान्यता प्राप्त झारखंड जन शक्ति मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे बीच मुआवजा के तौर पर 50 लाख रुपये, मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी को एक वर्ष के लिए कैजुअल पेरोल और उसके बाद कंपनी में स्थायी करने पर समझौता हुआ. 50 लाख की मुआवजा राशि मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरांत एक माह के दौरान दिया जायेगा. तत्काल दाह संस्कार के लिए एक लाख रुपये नकद देने पर सहमति बनी. आनंद बिहारी दुबे ने विधायक मंगल कलिंदी की मौजूदगी में परिजनों को समझौता पत्र सौंपा. मृतक के पिता गोपाल शर्मा ने बताया कि उनका परिवार परसुडीह के गोल पहाड़ी में रहता है. सुबह 6 बजे उनका पुत्र ड्यूटी पर गया था. आज उसका जन्मदिन था. दोपहर एक बजे बहू लक्ष्मी को फोन पर सूचना मिली कि जयप्रकाश हादसे में घायल हो गये हैं. जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतक जयप्रकाश अपने पीछे आठ साल का एक पुत्र, चार साल की बेटी, पत्नी और पिता को छोड़ गये.

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    50 lakh compensation agreement reached on job for wife Jamshedpur News: Steel Strips employee dies after being hit by a hydra machine
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group