Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे
    Breaking News

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    दूसरे चरण में 500 लाइट लगाने का काम शुरू, सरयू राय ने सोनारी से किया अभियान का शुभारंभ
    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की वे गलियां और चौक-चौराहे, जहां अब तक पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी, जल्द ही सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगे।

    विधायक सरयू राय की पहल और अनुशंसा पर झारखंड रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ने दूसरे चरण में 500 सोलर एलईडी लाइट लगाने का काम सोमवार से शुरू कर दिया।

    विधायक सरयू राय ने सोनारी के ग्वाला बस्ती स्थित यादव समाज सामुदायिक भवन से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम के नागरिकों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। जिन इलाकों में जुस्को या डीवीसी की ओर से स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है और रात में अंधेरा रहता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाइट लगाई जाएगी।

    सरयू राय ने कहा कि पहले चरण में विधानसभा क्षेत्र में 750 सोलर एलईडी लाइट लगाई जा चुकी हैं। अब दूसरे चरण में 500 और लाइट लगाई जा रही हैं।

    Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

    उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार यह काम आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

    श्री राय ने कहा कि गैर-कंपनी क्षेत्रों में डीवीसी की बिजली आपूर्ति बाधित होते ही कई गलियां और चौक-चौराहे अंधेरे में डूब जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि सोलर एलईडी लाइट इस समस्या का स्थायी और व्यावहारिक समाधान दे सकती है। इससे बिजली कटौती के दौरान भी गलियों में रोशनी बनी रहेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।

    सरयू राय ने कहा कि यह पहल केवल स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर करने तक सीमित नहीं है। सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ने से अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और डीवीसी की बिजली पर निर्भरता भी कम होगी। इससे बिजली की खपत में कमी आएगी और लंबे समय में सरकारी स्तर पर होने वाले खर्च की भी बचत होगी।

    Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

    सरयू राय ने कहा कि लाइट लगाने के बाद उसके रखरखाव और खराब होने की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाएगा।

    उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सोलर एलईडी लाइट, साफ-सफाई अथवा क्षेत्र की अन्य आवश्यक समस्याओं की जानकारी उनके कार्यालय के फोन/व्हाट्सऐप नंबर 8877537777 पर दें, ताकि संबंधित अधिकारियों तक सूचना पहुंचाकर समाधान की पहल की जा सके।

    अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, चुन्नू भूमिज, रवि ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, जदयू नेत्री उषा यादव, जदयू नेता विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, लक्ष्मण यादव, जितेंद्र सिंह, अजय कुमार, सत्यनारायण सिंह, भारत सिंह, बबन यादव, त्रिभुवन यादव, शंकर सिंह, उमेश यादव, अशोक यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, नीरज यादव, लालू यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur breaking news Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, मंगलवार को खाते में पहुंचेगी राशि

    September 14, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, मंगलवार को खाते में पहुंचेगी राशि

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:दलमा टाइगर्स ने जीता एपीआर नायर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

    September 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group