Lahar Chakra

Jamshedpur NEWS: जीविका संस्था की सुखदीप कौर को डॉक्टर राणा सहरिया मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित

जमशेदपुर। जीविका संस्था की सुखदीप कौर को दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और पुनर्वास के क्षेत्र में पिछले 30 वर्षों से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉक्टर राणा सहरिया मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित समारोह में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।

30 वर्षों से बच्चों के विकास के लिए कर रहीं कार्य

सुखदीप कौर लंबे समय से जीविका संस्था के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रही हैं। उनके तीन दशक लंबे सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय रहे मुख्य अतिथि

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. योगेंद्र नारायण, डॉ. ललन प्रसाद, बीके सुशांत, राजीव माथुर और अतरौली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कुछ माह पहले पति अवतार सिंह भी हुए सम्मानित

सुखदीप कौर के पति अवतार सिंह को भी कुछ माह पहले दिल्ली में साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत में साइकिलिंग के स्तर को बेहतर बनाने और इस क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान मिला था।

सुखदीप कौर और अवतार सिंह की उपलब्धियों पर झारखंडवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस दंपति को बधाई दी है। उनके सामाजिक और खेल क्षेत्र में योगदान को झारखंड के लिए गौरव की बात बताया गया।

Exit mobile version