Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :टेल्को हिलटॉप स्कूल की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब,स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करेगी तपस्या
    Breaking News

    Jamshedpur News :टेल्को हिलटॉप स्कूल की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब,स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करेगी तपस्या

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन चटर्जी एवं महुआ चटर्जी की बेटी तपस्या चटर्जी इस वर्ष जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2025-2026 में “सोशल मीडिया स्टार” के खिताब से नवाजी गई. उक्त प्रतियोगिता में पूरे देश से अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें तपस्या चटर्जी ने 28 प्रतिभागियों (आयु वर्ग 11-12) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया स्टार का खिताब अपने नाम किया. तपस्या की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार व परिजन काफी गौरवांवित हैं. तपस्या चटर्जी की माता महुआ चटर्जी ने बताया कि सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से यूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के बारे में जुलाई 2025 में जानकारी मिली. जिसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत प्रतियोगिता में भाग लिया. इंट्रोडक्शन एवं परफॉर्मेंस के आधार पर सफलता मिलती गई. उन्होंने बताया कि जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का फाइनल जयपुर में 6, 7 एवं 8 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया. जिसमें पहले दिन ट्रेनिंग, दूसरे दिन कल्चरल एवं तीसरे दिन गाउन राउंड हुआ. तीनों राउंड में 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें तपस्या चटर्जी ने बेहतर फरफॉर्मेंस करते हुए सोशल मीडिया स्टार बेस्ट मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. ज्ञातब्य हो कि तपस्या चटर्जी के पिता तुहीन चटर्जी पेशे से शिक्षक हैं. जबकि माता महुआ चटर्जी टाटा मोटर्स की कर्मचारी हैं. तपस्या चटर्जी ने बताया कि उसका सपना डॉक्टर बनना है. जिससे चिकित्सा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर वह समाज सेवा कर सके.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    beauty pageant India junior Hill Top School news Jamshedpur Hill Top School Telco Jamshedpur Jaipur beauty contest 2026 Jamshedpur girl national achievement Jamshedpur student achievement Junior Miss India 2025-26 Junior Miss India competition Junior Miss India Contest Jaipur social media star junior miss india Social Media Star title winner Tapasya Chatterjee award Tapasya Chatterjee Jamshedpur Tata Motors employee daughter achievement young achiever Jamshedpur जमशेदपुर की छात्रा तपस्या चटर्जी जमशेदपुर छात्रा उपलब्धि जमशेदपुर प्रतिभा समाचार. जयपुर ब्यूटी कॉन्टेस्ट जूनियर मिस इंडिया 2025-26 जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता सोशल मीडिया स्टार खिताब हिलटॉप स्कूल हिलटॉप स्कूल टेल्को जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group