


Jamshedpur. टाटा स्टील की ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की ओर से रविवार को जुबिली पार्क में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर वॉकथॉन का आयोजन किया. कंपनी के कर्मचारियों, उनके परिवारों और शहरवासियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया. टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा ने वॉकथॉन की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर किया. नीरज सिन्हा ने हृदय स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता बनाने की अपील की और कंपनी की ओर से स्वास्थ्य संबंधी पहल को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की. टीएमएच के चीफ कंसल्टेंट और एचओडी, कार्डियोलॉजी, डॉ. मंदार महावीर शाह ने हृदय को स्वस्थ रखने के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किये. उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित पोषण और मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर दिया. डॉ. शाह ने उपस्थित लोगों से न केवल अपने हृदय की देखभाल करने, बल्कि अपने आसपास के लोगों के हृदय के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की अपील की.



