Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :20 दिसम्बर से आयोजित होगा 798वां नेत्र शिविर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :20 दिसम्बर से आयोजित होगा 798वां नेत्र शिविर

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फेमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 798वां नेत्र शिविर 20 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक स्व. मधु अग्रवाल की स्मृति में समाजसेवी महेश अग्रवाल (सोनारी) के संयोजन में आयोजित होगा। उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार ने बताया कि बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 3 दिवसीय नेत्र शिविर में 20 दिसम्बर को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया जायेगा, जिनका ऑपरेशन रविवार 21 दिसम्बर को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। सोमवार 22 दिसम्बर को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा। शिविर के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी के पेट्रन व समाजसेवी महेश अग्रवाल, अपनी पत्नी नीता अग्रवाल एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शिविर में शामिल होंगे।

    12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर रेड क्रॉस द्वारा ,लोकभवन स्थित बिरसामंडप रांची में व्यापक रक्तदान शिविर
    जमशेदपुर, 19 दिसम्बर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा की कार्यकारी समिति की बैठक 18 दिसम्बर को राजभवन में रेड क्रॉस के वाईस प्रेसीडेंट सह राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 12 जनवरी 2026 स्वामी विवेकानन्द जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन लोकभवन (पूर्व नाम राजभवन) परिसर स्थित बिरसा मंडप में रेड क्रॉस झारखंड राज्यशाखा की अगुवाई में करने पर विचार किया गया, साथ ही राज्य के सभी जिला रेड क्रॉस शाखा की अगुवाई में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर विचार किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा के चेयरमैन बिजय कुमार सिंह ने रक्तदान शिविर आयोजित करने सम्बन्धी सभी पहलुओं को समक्ष रखते हुए राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर को व्यापक सफलता दिलाने हेतु अपने विचार रखें तथा उन्होने इस रक्तदान शिविर हेतु रेड क्रॉस की रांची जिला शाखा को नोडल एजेंसी के रूप में शामिल करने का सुझाव दिया, जिसे स्वीकार किया गया एवं रांची जिला शाखा को अगली बैठक तक सभी जमीनी कार्यों को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने सभी आवश्यक तैयारियों के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करने एवं रक्तदान शिविर से सम्बन्धित सभी सम्बन्धित पक्षों को जोड़कर एक आदर्श रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु तैयारी करने का निर्देश दिया। डॉ. कुलकर्णी के साथ राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव ए. के. सत्यजीत, उपसचिव सागर कुमार, रेड क्रॉस सोसाईटी राज्यशाखा के चेयरमैन बिजय कुमार सिंह, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विवेश जालान, कार्यकारी समिति सदस्य आदर्श शर्मा, कुमार मधुरेन्द्र, रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम से श्याम कुमार, विशाल कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    798वां नेत्र शिविर Blood Donation Camp Jharkhand Cataract Surgery Camp Eye Hospital Jamshedpur Free eye camp Jamshedpur Indian Red Cross Society Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news National Youth Day Blood Camp Ram Manohar Lohia Netralaya Red Cross Jamshedpur Red Cross Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group