Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की मांग की, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की मांग की, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया एवं ब्रेन (सेरेब्रल) मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पोटका प्रखंड के नारदा, हरिणा, पोड़ा तेंतला, ग्वालकाटा, माटिन, गांगाडीह, हेंसाबिल एवं टांगराईन पंचायतों सहित कई गांवों में मलेरिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन पंचायतों के अंतर्गत आने वाले कुदरुकोचा, सिंदूरपुर, ठेंगाम, कुंदरु वालिचुआ, पापड़गाड़ा, जोजोगोड़ा, हितवासा, सांगामडिया, पोड़ा टेंतला, सबरनगर, मोहानडीह, आमडीह, सोहडीह, चंगनपुर, बुढ़गोड़ा, झारिया, खड़ियाकोचा, गोमियासाही, खड़ियासाई, टांगराईन एवं सबर टोला समेत अन्य गांव गंभीर रूप से प्रभावित हैं। भाजपा ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि स्थानीय जानकारी के अनुसार करीब दो हजार से अधिक लोग मलेरिया से संक्रमित हैं एवं अब तक 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हेंसाबिल पंचायत के खड़ियासाई गांव में सेरेब्रल मलेरिया से एक मासूम बच्चे की मौत को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा गया कि लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं और संक्रमण पर अभी तक प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया है। यदि तत्काल ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जनहानि और बढ़ सकती है।

    प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय, जिला मंत्री तन्मय झा एवं कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया
    मौजूद रहें।

    इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने उपायुक्त से प्रभावित गांवों में तत्काल विशेष मेडिकल टीम भेजने, पर्याप्त दवाइयों एवं जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव तथा गंभीर मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। सांसद ने यह भी बताया कि वे स्वयं राहत कार्यों में सहयोग कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों के लिए आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने हेतु पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से भी आग्रह करेंगे।

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि पोटका के कई गांवों में संक्रमण लगातार फैल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर प्रत्येक प्रभावित गांव तक पहुंचना चाहिए, ताकि समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध हो सके और जनहानि को रोका जा सके।

    पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं एवं क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराते हुए प्रभावित पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर, घर-घर जांच, मच्छरदानी वितरण, जनजागरूकता अभियान तथा गंभीर मरीजों के लिए एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था करने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी मांग की कि पोटका प्रखंड के साथ-साथ बागबेड़ा जैसे शहरी क्षेत्रों में भी तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा नियमित रूप से एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग एवं फॉगिंग कराई जाए, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पोटका समेत प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया एवं ब्रेन (सेरेब्रल) मलेरिया का बढ़ता प्रकोप अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर जनहित एवं जनस्वास्थ्य के इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने के लिए सदैव तैयार है।

    वहीं, जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने सांसद और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन मलेरिया एवं ब्रेन (सेरेब्रल) मलेरिया की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगातार सर्वे, जांच एवं उपचार किया जा रहा है एवं आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मेडिकल टीमों की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर के उपयोग, जनजागरूकता अभियान, पर्याप्त दवाइयों एवं जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर बीमारी पर शीघ्र नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anti Larva Spray Bidyut Baran Mahato BJP Memorandum Brain Malaria breaking news Cerebral Malaria Disease Prevention east singhbhum east singhbhum news Fogging Drive Google Discover Health Alert Health Camp Health Department Jamshedpur Breaking Jamshedpur news Jharkhand news Malaria Outbreak Malaria Survey Malaria Test Kit Medical Team Mosquito Control Potka Malaria POTKA NEWS public awareness Public Health Rajiv Ranjan Rural Health Sanjeev Sinha Vector Borne Disease पोटका
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    August 28, 2026

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    August 28, 2026

    Tata motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’

    August 28, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    August 28, 2026

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    August 28, 2026

    Tata motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’

    August 28, 2026

    HighCourt Dicision: हाईकोर्ट ने थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई, DGP को अवमानना नोटिस जारी

    August 28, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार ने नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित राज्य के लोगों के बारे में जानकारी मांगी

    August 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group