Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur News :चार दिनों से गायब युवक का शव स्वर्णरेखा नदी में मिला, घरवालों ने जतायी हत्या की आशंका, 30 दिसंबर की रात से गायब था
    Crime

    Jamshedpur News :चार दिनों से गायब युवक का शव स्वर्णरेखा नदी में मिला, घरवालों ने जतायी हत्या की आशंका, 30 दिसंबर की रात से गायब था

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सिदगोड़ा के बाबूडीह लाल भट्ठा निवासी साधु बोदरा का शव चार दिनों बाद शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में बरामद हुआ. साधु गत 30 दिसंबर की रात से गायब था. 31 दिसंबर की सुबह घरवालों ने उसकी स्कूटी सुवर्णरेखा नदी किनारे से लावारिश हालत में बरामद किया था. लेकिन साधु बोदरा का पता नहीं चला था. जिसके बाद घरवालों ने साधु के गुम होने का सनहा सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराया था. मृतक बालू गाड़ी में काम करता था. शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने साधु का शव नदी में तैरता पाया.

    सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. मृतक के घरवालों ने साधु की हत्या की आशंका जतायी है. साधु की बहन जबाती बंकिरा ने बताया कि 30 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे साधु परसुडीह के जसकनडीह स्थित ससुराल गया था. उसकी पत्नी वही रह रही है. वहां से रात 10.44 बजे वापस लौट गया. उसके बाद वह घर नहीं आया. बल्कि दोस्तों को साथ शराब पीने गया था. जिसके बाद घर नहीं लौटा. हमलोगों ने 31 दिसंबर को आस पास में जांच किया तो उसका स्कूटी, चप्पल और स्कूटी का चाभी मिला. चाभी स्कूटी से करीब 50 मीटर दूर था. ससुराल जाने से पहले वह बस्ती के सम्राट,टैंग और अभिषेक पूर्ति उर्फ दूध के साथ था.

    JAMSHEDPUR NEWS: ओमान में भारत का स्वर्णिम जलवा, HAF के आशीष तानी पूर्ति और अभिजीत हाजरी ने जीता गोल्ड, पाकिस्तान को 3-1 से हराकर रचा इतिहास

    ससुराल से लौटने के बाद किसके साथ यह जानकारी नहीं है. बस्ती के एक दुकान में लगे सीसीटीवी में भाई की तस्वीर मिली है. उसने दुकान से सिगरेट और चार गिलास लिया था. लेकिन उसके साथी की तस्वीर नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई करे. इधर, पत्नी चिता हेंब्रम के अनुसार गत 30 दिसंबर की रात पति (साधु) मेरे पास मायके आया था. कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गया. दो वर्ष पूर्व उसकी साधु से शादी हुई थी. मुझे एक बेटा है. नदी किनारे खून के निशान और शराब की बोतल मिली है. पुलिस पति के हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई करे. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. मृतक 30 दिसंबर से गायब था.

    JAMSHEDPUR NEWS: जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती पर इंटर-स्कूल क्विज 2026, सेक्रेड हार्ट ने जीता खिताब, छात्रों को मिलेगी हेलिकॉप्टर राइड

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    family members suspected murder he was missing since the night of December 30 Jamshedpur News: The body of a youth missing for four days was found in the Swarnarekha river
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ओमान में भारत का स्वर्णिम जलवा, HAF के आशीष तानी पूर्ति और अभिजीत हाजरी ने जीता गोल्ड, पाकिस्तान को 3-1 से हराकर रचा इतिहास

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती पर इंटर-स्कूल क्विज 2026, सेक्रेड हार्ट ने जीता खिताब, छात्रों को मिलेगी हेलिकॉप्टर राइड

    July 29, 2026

    Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दर्जनों दुकानों में हुई चोरियों का भंडाफोड़, गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ओमान में भारत का स्वर्णिम जलवा, HAF के आशीष तानी पूर्ति और अभिजीत हाजरी ने जीता गोल्ड, पाकिस्तान को 3-1 से हराकर रचा इतिहास

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती पर इंटर-स्कूल क्विज 2026, सेक्रेड हार्ट ने जीता खिताब, छात्रों को मिलेगी हेलिकॉप्टर राइड

    July 29, 2026

    Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दर्जनों दुकानों में हुई चोरियों का भंडाफोड़, गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार

    July 29, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में भर्ती CRPF जवान की ब्रेन मलेरिया से मौत,मुसाबनी कैंप में शोक, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    July 29, 2026

    Illegal Sand Mining: बालू माफिया के ठिकाने पर दबिश ,15 किलो सोना और 5.5 करोड़ जब्त

    July 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group