Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Illegal Sand Mining: बालू माफिया के ठिकाने पर दबिश ,15 किलो सोना और 5.5 करोड़ जब्त
    Breaking News

    Illegal Sand Mining: बालू माफिया के ठिकाने पर दबिश ,15 किलो सोना और 5.5 करोड़ जब्त

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Virbhum. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राज्य के बीरभूम जिले में एक संदिग्ध बालू माफिया के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 15 किलो सोना और 5.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। शुभेंदु ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के एक परिसर में यह छापेमारी की गई। उन्होंने बालू माफिया की पहचान टुलू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के रूप में की और कहा कि नकदी की गिनती अब भी जारी है।

    शुभेंदु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बालू माफिया पर इस कार्रवाई के लिए हमारे कानून प्रवर्तन कर्मियों द्वारा किया गया काम सराहनीय है।’ उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से जमा की गई संपत्ति बरामद हुई है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘‘भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति’’ के साथ अपना अभियान जारी रखेगी।

    Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दर्जनों दुकानों में हुई चोरियों का भंडाफोड़, गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार

    उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से साफ होना चाहिए कि दागदार अतीत वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, जिसने सार्वजनिक संसाधनों के दोहन और तत्कालीन सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के साथ सांठगांठ करके संपत्ति बनाई है।’’ शुभेंदु ने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक संसाधनों को लूटने में शामिल लोगों को कानून के कड़े कदम का सामना करना पड़ेगा और माफिया सिंडिकेट पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), बीरभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला पुलिसकर्मियों की भी सराहना की।

    Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में भर्ती CRPF जवान की ब्रेन मलेरिया से मौत,मुसाबनी कैंप में शोक, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    15 kg gold and Rs 5.5 crore seized 15 किलो सोना और 5.5 करोड़ जब्त Illegal Sand Mining: Raid on sand mafia hideout Illegal Sand Mining: बालू माफिया के ठिकाने पर दबिश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दर्जनों दुकानों में हुई चोरियों का भंडाफोड़, गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार

    July 29, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में भर्ती CRPF जवान की ब्रेन मलेरिया से मौत,मुसाबनी कैंप में शोक, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    July 29, 2026

    Jharkhand Naxal: DGP बोले: 2.20 करोड़ रुपये से अधिक का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में नक्सलवाद का लगभग हुआ खात्मा

    July 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दर्जनों दुकानों में हुई चोरियों का भंडाफोड़, गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार

    July 29, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में भर्ती CRPF जवान की ब्रेन मलेरिया से मौत,मुसाबनी कैंप में शोक, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    July 29, 2026

    Illegal Sand Mining: बालू माफिया के ठिकाने पर दबिश ,15 किलो सोना और 5.5 करोड़ जब्त

    July 29, 2026

    Jharkhand Naxal: DGP बोले: 2.20 करोड़ रुपये से अधिक का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में नक्सलवाद का लगभग हुआ खात्मा

    July 29, 2026

    Jamshedpur News: जलाभिषेक के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था रवाना हुआ बाबा नगरी 

    July 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group