Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :राष्ट्रपति के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :राष्ट्रपति के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रपति आगमन से संबंधित सुरक्षा, यातायात, कार्यक्रम स्थल, साउंड सिस्टम, स्वागत व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एवं अन्य लॉजिस्टिक तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएँ। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बैरिकेडिंग, ओवरहेड सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्लान, वाहन पास निर्गत करने तथा रूट लाइन की सघन निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साउंड सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, वैकल्पिक व्यवस्था तथा तकनीकी समन्वय हेतु संबंधित विभाग/एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सजावट, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। अतिथि स्वागत एवं बैठने की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का आगमन को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित/संबद्ध रहे।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Barricading and Security Cleanliness Drive President Visit DC Karn Satyarthi Review Meeting Event Preparation Jamshedpur Jamshedpur Jamshedpur administration news Jamshedpur civic news Jamshedpur district administration jamshedpur ki khabar Jamshedpur latest news Jamshedpur news Jamshedpur President Visit 2025 Jamshedpur today news Jharkhand Government News Jharkhand President Visit Parking Plan President Visit Police Administration Coordination President Arrival Jamshedpur President Draupadi Murmu Jamshedpur Visit President Visit Preparation Protocol Arrangement President Security Arrangement President Visit Traffic Plan Jamshedpur Video Conferencing Review Meeting राज्य स्तरीय इंडियन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group