Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त ने डुमरिया के ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया, बुजुर्गों के बीच बांटे गर्म कपड़े
    Breaking News

    Jamshedpur News :उपायुक्त ने डुमरिया के ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया, बुजुर्गों के बीच बांटे गर्म कपड़े

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

     जिला के उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत स्थित बाकुलचंदा गांव में संचालित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। यह आश्रम जिला प्रशासन की पहल पर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है, जहां कई निराश्रित और असहाय बुजुर्ग रह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन, देखभाल, दैनिक दिनचर्या और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

    बातचीत के क्रम में कुछ बुजुर्गों ने बताया कि उनके पास पेंशन, आधार कार्ड या बैंक खाता नहीं है। इस पर उपायुक्त ने डुमरिया बीडीओ श्री नीलेश मुर्मू को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

    उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में आवासीय कमरों, शौचालय-स्नानगृह, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थल और स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा मानवता का सबसे बड़ा कार्य है और इस दिशा में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय एवं समाज के लिए प्रेरक है।

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और गर्म रहने की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने आश्रम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के बीच ऊनी वस्त्र, शॉल और गर्म कपड़े वितरित किए। उन्होंने आश्रम प्रबंधन को सलाह दी कि बुजुर्गों की आवश्यकताओं पर लगातार सतर्क निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।

    उपायुक्त ने कहा कि आज समाज में कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां वृद्ध मां–बाप की समुचित देखभाल नहीं हो पाती। ऐसे में ‘निर्वाण-2’ जैसे वृद्धाश्रम बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन प्रदान कर रहे हैं और समाज के सामने सकारात्मक संदेश स्थापित कर रहे हैं।

    वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, वस्त्र, दवाई, स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षित वातावरण और नियमित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम की आवश्यकताओं की जानकारी ली और जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    उन्होंने प्रबंधन से कहा कि भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और बुजुर्गों के लिए योग, ध्यान, मनोरंजन गतिविधियाँ और मानसिक स्वास्थ्य सहयोग जैसी गतिविधियाँ नियमित रूप से चलाई जाएँ। आश्रम परिसर में स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखने को कहा।

    निरीक्षण के दौरान बीडीओ डुमरिया  नीलेश मुर्मू, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deputy Commissioner Karn Satyarthi Dumaria Block News Dumaria Nirvana-2 Vriddh Ashram Helping Hands Foundation Jamshedpur administration news Jamshedpur news senior citizen welfare Jharkhand Vriddh ashram care Jharkhand winter cloth distribution वृद्धाश्रम निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group