Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :मजदूर परिवार को मिला न्याय, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के प्रयासों और दबाव के बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से 8 लाख रुपये मुआवजा देने पर बनी सहमति

जमशेदपुर। कीताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव, जो गम्हरिया स्थित निर्माणाधीन बालाजी इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत थे, उनके असामयिक एवं दुःखद निधन के बाद परिजनों को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा निर्णायक पहल की गई। कंपनी के प्रोपराइटर विशाल राज द्वारा प्रारंभ में मुआवजे को लेकर टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा था। जिसपर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सह कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने परिजनों की ओर से बीते कल से लगातार कंपनी प्रबंधन के ऊपर दबाव बनाया और स्पष्ट रूप से बताया गया कि पीड़ित परिवार के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा के सक्रियता और मजबूत प्रयासों के परिणामस्वरूप कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा और पीड़ित परिवार को कुल 8 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। मौके पर ही 6 लाख रुपये नकद एवं 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान कराया गया।

इस दौरान भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, भाजयुमो नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, संतोष सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version