Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मेयर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं-सरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :मेयर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं-सरयू राय

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2026Updated:August 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि वह अपने अधिकार के प्रति नहीं बल्कि कर्तव्य के प्रति सचेत रहते हैं। यह कर्तव्यपालन ही मुझे विवश करता है कि जहाँ नियम कानून का पालन नहीं हो रहा हो, वहाँ ऐसा करने वाले को उनके आचरण के प्रति सचेत करूँ, गलत या भ्रष्ट आचरण का विरोध करूँ।
    श्री राय ने कहा कि मानगो नगर निगम की मेयर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं। नगरपालिका अधिनियम के किस प्रावधान ने उन्हें कौन सा अधिकार दिया है? वे बताएं कि उनके अधिकार के बारे में सरकार ने महाधिवक्ता का मंतव्य मांगा था या नहीं और मांगने पर महाधिवक्ता द्वारा दिया गया मंतव्य सरकार ने स्वीकार कर नगर निगम को निर्देश भेजा था या नहीं। यदि यह सत्य हो तो इसे स्वीकार करें अन्यता सरकार का विरोध करें। उनसे (सरयू राय) झगड़ा करने की कोशिश क्यों कर रही हैं? नगर निगम संचालित करने में विधायक की सीमित भूमिका है। निर्णय से संबंधित शक्ति वार्ड पार्षदों को है। लड़ाई मेयर और पार्षदों के बीच इस बात को लेकर है कि निगम कानून से चलेगा या मनमानी से? वे वार्ड पार्षदों को जवाब दें, या उनसे सवाल पूछें। वार्ड पार्षद जो कह रहे हैं वह सही है या नहीं। इस बीच उन्हें लाकर वो समस्या से और अपने गलत कारनामों से ध्यान भटका रही हैं।
    श्री राय ने कहा कि तीखी झड़पें वार्ड पार्षदों और मेयर के बीच हो रही हैं। स्वतंत्र रूप से विषय उठाने वाले पार्षदों को उनका समर्थक कहना मेयर की चाल और पार्षदों का अपमान है। पार्षदों में उनका कोई गुट नहीं है। पार्षद अपने विवेक से मेयर पर सवाल उठा रहे हैं।
    सरयू राय ने कहा कि निगम पर राजनीतिक नियंत्रण स्थापित करने की बात करना मेयर का शिगूफ़ा है। पार्षद तो उपायुक्त के पास जा रहे हैं क्योंकि मेयर उनकी बात नहीं सुनतीं। वह बैठक से बाहर चली जाती हैं। मेयर को चाहिए कि वो पार्षदों की सुनें और सही काम करें। मनमानी न करें। पार्षद यही तो कह रहे हैं। पार्षद विवेकवान हैं। वो जनहित में सवाल उठा रहे हैं। मेयर उनके सवालों से भागकर किसी झगड़ालू की तरह उनसे लड़ने के लिए गलत मोर्चा खोल रही हैं। अपनी विफलता का ठीकरा उन पर फोड़ने की राजनीति कर रही हैं

    JAMSHEDPUR NEWS :कार्यकारी अधिकार तो विधायक सरयू राय के पास भी नहीं – सुधा गुप्ता (मेयर)
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Jharkhand News Network Jamshedpur politics Jamshedpur West MLA Jharkhand news in Hindi Jharkhand Politics Mango municipal Corporation Saryu Roy Sudha Gupta Mayor Ward Councilors Mango मानगो नगर निगम सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :कार्यकारी अधिकार तो विधायक सरयू राय के पास भी नहीं – सुधा गुप्ता (मेयर)

    August 20, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में वाणिज्य विभाग द्वारा कॉमनोवा 2026 सृजनात्मकता, ज्ञान एवं प्रबंधन कौशल का उत्सव का आयोजन

    August 20, 2026

    Jamshedpur News :हर हर महादेव सेवा संघ की 26वीं भजन संध्या के लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को निमंत्रण

    August 20, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मेयर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं-सरयू राय

    August 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :कार्यकारी अधिकार तो विधायक सरयू राय के पास भी नहीं – सुधा गुप्ता (मेयर)

    August 20, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में वाणिज्य विभाग द्वारा कॉमनोवा 2026 सृजनात्मकता, ज्ञान एवं प्रबंधन कौशल का उत्सव का आयोजन

    August 20, 2026

    Jamshedpur News :हर हर महादेव सेवा संघ की 26वीं भजन संध्या के लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को निमंत्रण

    August 20, 2026

    Jamshedpur NEWS: चोरी-छिनतई गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, 31 मोबाइल और सोने के आभूषण बरामद

    August 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group