Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगीः सरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगीः सरयू राय

    News DeskBy News DeskApril 4, 2026Updated:April 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सोशल मीडिया पर आकर रेलवे पर बिफरे विधायक सरयू राय

    रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगीः सरयू राय

    रेलवे यात्रियों के गले पर छुरी रख कर लाभ कमाना चाहता है

    Indian Railways :गर्मी में यात्रियों को राहत,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा 18 समर स्पेशल ट्रेनें, 88 ट्रिप

    -रेलवे शुभ लाभ के स्थान पर लोभ लाभ को चरितार्थ कर रहा है
    -मंडल स्तर से जोन स्तर तक इतनी समितियों के बावजूद ट्रेनें लेट क्यों
    -7 अप्रैल को टाटानगर जंक्शन पर सुबह 10 बजे से धरना में जनभागीदारी की अपील

    जमशेदपुर। रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता को खत्म करना होगा। जनता ही उस मानसिकता पर लगाम लगा सकती है। जनता को होने वाली पीड़ा रेलवे को दिखती नहीं। अब जनता को ही आगे आना होगा। तभी रेलवे में सुधार होगा। रेलवे जनता के गले पर छुरी चला कर अपनी कमाई बढ़ाना चाहता है, सफलता पाना चाहता है। उक्त बातें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कही।
    सरयू राय ने कहा कि रेलवे का ध्यान ‘लोभ’ के साथ ‘लाभ’ पर है। लोभ ये है कि मालगाड़ियों से ज्यादा भाड़ा वसूला जाए जो उसके लाभ को बढ़ाए। उन्होंने कहा कि पहले ‘शुभ लाभ’ के तहत व्यापारी काम करते थे कि काम शुभ तरीके से हो और लाभ मिले। रेलवे ने इस शुभ लाभ को लोभ लाभ में बदल दिया है।
    श्री राय ने कहा कि टाटानगर जंक्शन से 10-15 किलोमीटर पहले तक सभी एक्सप्रेस-सवारी गाड़ियां प्रायः समय से आती हैं लेकिन 10-15 किलोमीटर के बाद से गाड़ियां निरंतर लेट होती चली जाती हैं। यह आज से नहीं है। कई वर्षों से है। लोगों का कहना है कि रेलवे मालगाड़ियों को निकालने के चक्कर में सवारी ट्रेनों को स्थान-स्थान पर घंटों खड़ी कर देता है।
    सरयू राय ने कहा कि 7 तारीख को टाटानगर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 के पास विशाल धरना आयोजित किया जा रहा है। इस धरना में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी उपस्थित होकर अपनी बात रखेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि यह आम जनता से जुड़ा मुद्दा है। हम लोगों ने इसे उठाया, इसलिए इसे किसी पार्टी का धरना न मानकर आम जन की भागीदारी के रुप में देखें और हर पार्टी के लोग इसमें शामिल हों। उन्होंने हर पार्टी को इस संबंध में पत्र भी लिखा है।
    सरयू राय ने कहा कि रेलवे ने यात्रियों की सुख-सुविधा, ट्रेनों के परिचालन आदि से संबंधित कई समितियां बना रखी हैं जो रेल मंडल से लेकर रेलवे जोन तक कार्यरत हैं। उन्होंने कहाः मैं समझ नहीं पाता कि इतनी समितियों के होने के बावजूद आखिर क्या कारण है कि सवारी ट्रेनें टाटानगर जंक्शन पर समय से नहीं पहुंच पाती हैं? इन समितियों के उद्देश्य को पढ़ें तो साफ प्रतीत होता है कि ये रेल यात्रियों के भले के लिए बने हैं लेकिन जब हम अमल की बात करते हैं तो परिणाम नकारात्मक ही निकलता है।
    श्री राय ने कहा कि कई बार ट्रेनों की लेत-लतीफी में वह खुद भी फंसे हैं। चार-चार, पांच-पांच घंटे ट्रेनें खड़ी रही हैं। सोच कर देखें, निम्न तबके के लोगों पर इसका कितना प्रतिकूल असर पड़ता है। कई ट्रेनें चांडिल में ही घंटों रुकी रहती हैं। जिन भाईयों को रोजी-रोटी के सिलसिले में जमशेदपुर आना है, वह कैसे चांडिल से टाटानगर आएगा? एक दिन की बात होती तो गनीमत थी। यहां तो वर्षों से यही लेट-लतीफी चली आ रही है। इस चक्कर में कई मजदूरों की नौकरी छूट गई। श्री राय का मानना था कि ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण सबसे ज्यादा परेशान मजदूर तबका हुआ है जो ट्रेनों में बैठ कर निकटवर्ती इलाकों से चल कर नौकरी करने जमशेदपुर आता था।
    सरयू राय ने कहा कि ट्रेनों में बैठ कर अपने गंतव्य की तरफ लौटने वाले यात्रियों की पीड़ा रेलवे कभी नहीं समझ सकता। रेलवे उस दर्द को कभी नहीं समझ सकता, जिसमें ट्रेन में बैठा यात्री पांच-पांच, छह-छह घंटे सिर्फ इस इंतजार में रहता है कि कब ट्रेन खुले और वह अपने घर पहुंचे। रेलवे एक तरीके से उनका मानसिक रुप से शोषण करता है, प्रताड़ित करता है। इसी शोषण और प्रताड़ना के खिलाफ 7 अप्रैल को विशाल धरना का आयोजन किया जा रहा है।

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नव पदस्थापित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मुलाकात

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chandil train delay Indian railway complaints Indian Railways issues Jamshedpur news jharkhand news today Jharkhand Railway News passenger problems India Railway News Hindi Railway Passenger Issues railway protest Jamshedpur Saryu Roy Statement Tatanagar Junction news Tatanagar train delay train delay reason India train late problem जमशेदपुर खबर टाटानगर ट्रेन लेट यात्रियों की परेशानी रेलवे समस्या भारत विधायक Saryu Roy सरयू राय बयान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Indian Railways :गर्मी में यात्रियों को राहत,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा 18 समर स्पेशल ट्रेनें, 88 ट्रिप

    April 22, 2026

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नव पदस्थापित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मुलाकात

    April 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा में भरी हुंकार, महिला आरक्षण को अविलंब लागू करने की उठाई मांग

    April 22, 2026
    Recent Post

    Indian Railways :गर्मी में यात्रियों को राहत,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा 18 समर स्पेशल ट्रेनें, 88 ट्रिप

    April 22, 2026

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नव पदस्थापित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मुलाकात

    April 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा में भरी हुंकार, महिला आरक्षण को अविलंब लागू करने की उठाई मांग

    April 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि, कहा- कायरतापूर्ण कृत्यों का एकजुट होकर देंगे जवाब

    April 22, 2026

    Jamshedpur News :पर्यावरण के प्रति नौकरशाहों और मेधावी मष्तिष्कों को ज्यादा जागरुक होना होगाः सरयू राय

    April 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group