Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :ज्ञान के प्रकाश से ही काटा जा सकता हैं भ्रमजाल- सुरेश चन्द्र शास़्त्री
    Breaking News

    Jamshedpur News :ज्ञान के प्रकाश से ही काटा जा सकता हैं भ्रमजाल- सुरेश चन्द्र शास़्त्री

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। गोलमुरी मनिंदर टावर में चल रहे आठ दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को वृन्दावन धाम से आये आचार्य पंडित सुरेश चन्द्र शास़्त्री जी महाराज ने व्यासपीठ से सृष्टि के निर्माण, भगवान विष्णु के वराह अवतार, प्रजापति दक्ष के धर्म परिवार का वर्णन और शिव-पार्वती विवाह (सती विवाह) की दिव्य कथाएं सुनाई, जो ईश्वर की रचना और जीव के कल्याण के प्रसंगों को दर्शाता है। कथा वाचक ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह एक अलौकिक प्रसंग है, जो पार्वती जी की कठोर तपस्या, कामदेव के दहन, और भूतों-प्रेतों के साथ शिव की विचित्र बारात के बाद हिमालय में विधि-विधान से संपन्न हुआ। यह प्रसंग सिद्ध करता है कि सच्चा प्रेम और दृढ़ तपस्या से ही प्रभु को पाया जा सकता है।आचार्य ने आगे कहा कि संसार गहन भम्र जाल है। ज्ञान के प्रकाश से ही इस भ्रमजाल को काटा जा सकता है। अज्ञानतावश ही हम बहुत से भ्रम पाल लेते हैं। इस संसार में भगवान के बिना हमारा कोई सच्चा साथी नहीं है। हमारे पास अपार धन दौलत होने के बाद भी पर लोक में ये सब कुछ काम आने वाला नही है। एक पाई भी साथ नही जाती, वहां जीवन मे किये पाप पुण्य ही जाते है जिससे प्राणी सुख एव दुख भोगता है। आज के समय मे धन तो बहुत कमाया पर संस्कार लुप्त होते जा रहे हैं। जब तक संस्कार शुद्ध नहीं होगे तब तक शन्ति का अनुभव नहीं होगा। इसका आयोजन गोलमुरी के चम्पा-रतन अग्रवाल (गोयल परिवार) द्धारा रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक किया जा रहा हैं। तीसरे दिन शनिवार को कथा वाचक द्धारा धु्रव चरित्र, श्री वामन चरित्र, पुरंजन उपाख्यान, जड़भारत चरित्र, अजामिल कथा, श्री प्रहलाद चरित्र का प्रसंग सुनाया जायेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से पार्वती देवी, रतन अग्रवाल, चम्पा अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, माधव अग्रवाल सहित काफी संख्या में भक्तगण भगवान की कीर्तन श्रवण कर आनन्द प्राप्त किया।

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news गोलमुरी मनिंदर टावर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group