Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन आज से

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा तीन दिवसीय भक्तों को भगवान से जोड़ने की धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल (मंगलवार से गुरुवार) तक साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र विद्यालय के बगल में) आयोजित होगा।

तीनों दिन पूजा होगी। कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी अपनी सुमधुर वाणी से दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करेंगी। जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों द्वारा किया जा रहा है।

कथा साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र विद्यालय के बगल में) आयोजित होगी। जया किशोरी जी की 25 सदस्यों की टीम शहर पहुॅच गयी हैं।

इस संबंध में ट्रस्ट के राजकुमार चंदूका, राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी आदि ने बताया कि पंडाल में लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

कथा स्थल में तीन गेट के माध्यम से प्रवेश होगा, लेकिन प्रवेश पास के माध्यम से ही होगा, बिना प्रवेश पास वाले भक्त भीड़ नहीं लगाये। पंडाल में श्रद्धालुओं को बैठाने की जिम्मेदारी पुरूष सदस्यों के साथ महिलाओं को भी सौंपी गई हैं।

Exit mobile version