Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास को समर्पित कई कार्यक्रम का किया आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा
    Breaking News

    Jamshedpur News :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास को समर्पित कई कार्यक्रम का किया आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    News DeskBy News DeskJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    ● केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने एनएच 33 पर बन रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य का कियाया निरीक्षण, कहा- जाम से मुक्ति दिलाएगी परियोजना

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा मंगलवार को सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने जमशेदपुर प्रवास के दूसरे दिन कई बार कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष मंगल आरती, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं विकास परियोजनाओं के निरीक्षण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की निरंतर प्रगति और जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति समर्थन जताया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित विशेष मंगलकामना आरती से हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प की सफलता के लिए आयोजित विशेष आरती में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के दौरान प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उनके नेतृत्व में देश के सतत विकास और समृद्धि की कामना की गई।

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    इसके उपरांत, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सूर्य मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। भाजपा नेताओं ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    वहीं, जमशेदपुर प्रवास के दूसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिरसानगर स्थित संडे मार्केट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश को बढ़ावा देने के लिए आम नागरिकों के बीच जूट एवं कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया।

    B7 Casino — Login, Welkomstbonus 100% tot €450 en 250 FS

    वहीं, ’12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण’अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रगतिपथ कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सांसद विद्युत वरण महतो के संग मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाईओवर) परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आधारभूत संरचनाओं के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है और जमशेदपुर भी इससे लाभान्वित हो रहा है। मानगो एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा एवं वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। यह परियोजना जाम से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ आवागमन को सुगम और सुरक्षित भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो के निरंतर प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना धरातल पर उतर रही है, जो शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे पहले, महान स्वतंत्रता सेनानी तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, नीलु मछुआ, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, पोरेश मुखी, बापन बनर्जी, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, विकास शर्मा, रितेश झा, युवराज सिंह, कुमार अभिषेक, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, रंजीत सिंह, विजय तिवारी, शशांक शेखर, मनीष पांडेय, सुशील पांडेय, शैलेश गुप्ता, अखिलेश चौधरी, सुशीला शर्मा, अशोक सामंत, कंचन दत्ता, मीरा झा समेत अन्य मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news jamshedpur update news भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    September 22, 2026

    B7 Casino — Login, Welkomstbonus 100% tot €450 en 250 FS

    September 22, 2026

    Pinco Online Kazino 2026 – Pulsuz Dövriyyələr və Promolar

    September 22, 2026
    Recent Post

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    September 22, 2026

    B7 Casino — Login, Welkomstbonus 100% tot €450 en 250 FS

    September 22, 2026

    Pinco Online Kazino 2026 – Pulsuz Dövriyyələr və Promolar

    September 22, 2026

    1Win Giriş Türkiye’de Online Casino

    September 22, 2026

    Chicken Road slot w kasynie online – bezpieczeństwo gry

    September 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group