Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News : पश्चिम बंगाल में टैक्स वसूली के विरोध में ट्रक मालिकों की चेतावनी, 15 मई से हड़ताल का ऐलान
Breaking News

Jamshedpur News : पश्चिम बंगाल में टैक्स वसूली के विरोध में ट्रक मालिकों की चेतावनी, 15 मई से हड़ताल का ऐलान

News DeskBy News DeskMay 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने पश्चिम बंगाल में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के सामने आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लंबे समय से गाड़ी मालिकों और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशान किया जाता रहा है। विभिन्न प्रकार के टैक्स और शुल्क के नाम पर वाहन मालिकों से अतिरिक्त वसूली की जाती है, जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

अतिरिक्त टैक्स वसूली का लगाया आरोप

महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ट्रकों और ट्रेलरों से एडिशनल टैक्स, मैकेनिकल टैक्स और लोकल टोल टैक्स के नाम पर वसूली की जाती है। इतना ही नहीं, छोटे-छोटे डायवर्सन मार्गों पर भी गाड़ियों को रोककर अलग से टैक्स लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत में ऐसी व्यवस्था कहीं देखने को नहीं मिलती। सभी व्यावसायिक गाड़ियां ऑल इंडिया परमिट पर चलती हैं और उसके लिए निर्धारित शुल्क पहले ही जमा कर दिया जाता है। इसके बावजूद अलग-अलग जगहों पर अतिरिक्त वसूली ट्रांसपोर्टरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

JAMSHEDPUR NEWS: 3 अक्टूबर को स्वर्णरेखा तट पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण कराएगा धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ

नई सरकार से लगाई उम्मीद

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें नवगठित पश्चिम बंगाल सरकार से काफी उम्मीदें हैं। संगठन ने मांग की कि पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार के समय जिस प्रकार कथित तौर पर “गुंडा टैक्स” और अन्य अतिरिक्त टैक्स की वसूली की जाती थी, उसे पूरी तरह बंद किया जाए।

संगठन का कहना है कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

15 मई से हड़ताल की चेतावनी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की ओर से साफ कहा गया कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस हड़ताल में केवल झारखंड ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के ट्रक और ट्रेलर मालिक संगठन भी शामिल हो सकते हैं।

JAMSHEDPUR NEWS :नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

संगठन का मानना है कि लगातार बढ़ते टैक्स और कथित अवैध वसूली से ट्रांसपोर्ट कारोबार पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, जिसका असर आम व्यापार और माल ढुलाई व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस प्रेस मीटिंग में संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रदीप शर्मा, अभय सिंह, पिंटू यादव, महेंद्र यादव, अभिषेक झा, विनीत, मनोज सिंह, पारस, मनीष ओझा, तपस्या सिंह, संजय पांडे और अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 3 अक्टूबर को स्वर्णरेखा तट पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण कराएगा धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेगा BLO, दस्तावेज लेकर ECINET पर करेगा अपलोड

September 27, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 3 अक्टूबर को स्वर्णरेखा तट पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण कराएगा धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेगा BLO, दस्तावेज लेकर ECINET पर करेगा अपलोड

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में NEP 2020 के तहत कौशल विकास पर सेमिनार

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जनता से सीधा संवाद और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बनाए जदयू : सरयू राय

September 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group