Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :नेमरा पहुंचकर टीवी नरेंद्रन ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को किया नमन

रामगढ़
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद, स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम में शनिवार को टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी श्री टीवी नरेंद्रन ने नेमरा, रामगढ़ स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और गांडेय की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से मुलाकात के दौरान श्री नरेंद्रन ने दिवंगत नेता के योगदान को याद किया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हम गुरुजी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस दें।”

READ MORE :फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा पहुंची जमशेदपुर, बिजनेस अवार्ड शो में करेंगी शिरकत

उन्होंने आगे कहा कि गुरुजी का संघर्ष झारखंड की अस्मिता, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उनकी सादगी, जनता से जुड़ाव और राजनीतिक सूझबूझ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी अपने पिता को याद करते हुए कहा कि गुरुजी ने झारखंड के हर वर्ग के लोगों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनकी सोच हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित समाज के हित में रही। विधायक कल्पना सोरेन ने भावुक होते हुए कहा कि गुरुजी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि परिवार के मुखिया और झारखंड की आत्मा थे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में गुरुजी के समर्थकों, ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

गुरुजी शिबू सोरेन का झारखंड की राजनीति में एक लंबा और प्रभावशाली सफर रहा। वे कई बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे। उन्होंने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से राज्य ने एक बड़े जननायक को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

READ MORE :NEET UG : MBBS एडमिशन में राउंड 1 चॉइस फिलिंग की डेट 11 अगस्त तक बढ़ी

Exit mobile version