Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने गिरिराज सिंह को सौंपा ज्ञापन, सवर्ण आयोग व भाजपा में सवर्ण मोर्चा की मांग
    Breaking News

    Jamshedpur News :सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने गिरिराज सिंह को सौंपा ज्ञापन, सवर्ण आयोग व भाजपा में सवर्ण मोर्चा की मांग

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025Updated:June 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर,:
    सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री  गिरिराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. डी. त्रिपाठी की अध्यक्षता में सौंपा गया, जिसमें सवर्ण समाज की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग के गठन और भारतीय जनता पार्टी में सवर्ण मोर्चा की स्थापना की मांग की गई।

    इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि सवर्ण समाज, जो सदियों से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है, आज सामाजिक रूप से हाशिए पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, “यह समाज जो राष्ट्रभक्ति, समरसता और समतामूलक सोच का प्रतीक रहा है, आज देश में दोयम दर्जे का नागरिक बनकर रह गया है। उसके त्याग और बलिदान को नजरअंदाज किया जा रहा है।”

    READ MORE :चांडिल डैम से बिना सूचना स्वर्णरेखा नदी में पानी छोड़े जाने से ओडिशा में आयी बाढ़, बालासोर के सांसद का आरोप, जानें क्या कहा

    त्रिपाठी ने यह भी कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में जब तक सभी समाजों को बराबर की भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा अधूरा रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे इस दिशा में ठोस और साहसिक कदम उठाएं, ताकि सवर्ण समाज को भी राजनीतिक व संस्थागत सुरक्षा मिल सके।

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया कि आज सवर्ण समाज के लिए न कोई आयोग है और न ही पार्टी में कोई मंच, जिससे समाज में असंतोष और हताशा बढ़ रही है। त्रिपाठी ने कहा कि सवर्ण समाज को एकतरफा रूप से ‘जन्मजात शोषक’ की छवि देकर उसे अपमानित किया जा रहा है, जो अस्वीकार्य है।

    READ MORE :Jamshedpur News:नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में 23 जून को दीक्षांत समारोह,1700 छात्रों को दी जाएगी डिग्री, 120 को मिलेंगे स्वर्ण व रजत पदक

    इस अवसर पर मौजूद प्रतिनिधि मंडल में कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांवरलाल शर्मा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू बिरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनिशा सिंहा, संयोजक रजनी सिंह, प्रदेश महामंत्री रविशंकर तिवारी, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष मनीष सिंह वंदन, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष रविकांत तिवारी और मीडिया प्रभारी विजय कुमार सिंह प्रमुख थे।

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व इस गंभीर मांग पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DD Tripathi statement Demand for upper caste commission Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news memorandum to Giriraj Singh upper caste front in BJP Upper Caste Mahasangh Foundation India गिरिराज सिंह को ज्ञापन डी डी त्रिपाठी बयान भाजपा में सवर्ण मोर्चा सवर्ण आयोग की मांग सवर्ण महासंघ फाउंडेशन इंडिया सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group