Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :संसद खेल महोत्सव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 23 टीमों के 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Breaking News

    Jamshedpur News :संसद खेल महोत्सव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 23 टीमों के 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR ।
    संसद खेल महोत्सव के अवसर पर रविवार को रामदास भत्ता कम्युनिटी सेंटर में भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष एवं महिला वर्ग की इस स्पर्धा में कुल 23 टीमों और लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

    प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 18 टीमें जबकि महिला वर्ग की 5 टीमों ने हिस्सा लिया। सुबह खेल के उद्घाटन समारोह में  विद्युत महतो को  गंगावली राय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के साथ ही खिलाड़ियों में जोश और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

    कड़े मुकाबलों के बाद पुरुष वर्ग में रामदास भत्ता कम्युनिटी सेंटर की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। पूर्वी सिंहभूम की टीम उपविजेता रही, जबकि टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरुषोत्तम रंजन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    महिला वर्ग में भी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पूर्वी सिंहभूम की महिला टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। रामदास भत्ता कम्युनिटी सेंटर की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि केरला पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुप्रिया दुबे को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्रदान किया गया।

    मैचों का सफल संचालन सुनील कुमार राय, अमरीक सिंह, हरे राम, दीपक कुमार, जितेंद्र मिश्रा, अरशद अली, धनरंजन शर्मा, अनंता संतरा, रवि सिंह, विवेक भारद्वाज और कुंदन द्वारा किया गया। सभी मैच अनुशासन, खेल नियमों और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुए।

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को  सांसद द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजीव कुमार, संजीव कुमार, भास्कर राव और शकील अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने पूरे आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    East Singhbhum Volleyball Jamshedpur Sports News Men Volleyball Competition Ramdas Bhatta Community Center Sansad Khel Mahotsav Sports Event Jharkhand Volleyball Association East Singhbhum Volleyball Tournament Jamshedpur Women Volleyball Match संसद खेल महोत्सव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    August 1, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    August 1, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद थमा विवाद

    August 1, 2026
    Recent Post

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    August 1, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    August 1, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद थमा विवाद

    August 1, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में महिला से चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों की बाइक कार से टकराई, हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़ पैदल हुए फरार

    August 1, 2026

    Cabinet Dicision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

    August 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group