Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भारी बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तटीय इलाकों का किया निरीक्षण
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :भारी बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तटीय इलाकों का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskJune 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। शहर में बीते दो दिनों से जारी लगातार भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे सीतारामडेरा, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र समेत कई तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव और जनजीवन पर पड़े इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय दौरा कर स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया।

    READ MORE :JAMSHEDPUR : बागबेड़ा की बस्तियों में फिर से घुस नाला का ओवरफ्लो पानी, लोगों को सुरक्षित निकाला गया

    निरीक्षण के दौरान विधायक साहू भुइयांडीह, कल्याण नगर, गौतम विहार, बागुनहातु एवं बारीडीह बस्ती जैसे संवेदनशील इलाकों में पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बात कर उनकी समस्याएं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के राहत कार्यों और मदद में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके से ही जिला उपायुक्त, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, जुस्को और बिजली विभाग के महाप्रबंधक तथा जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से फोन पर वार्ता कर तत्काल राहत एवं समुचित समाधान के निर्देश दिए।

    पूर्णिमा साहू ने लोगों से बाढ़ से उत्पन्न हालात में किसी भी तरह की सहायता हेतु उनसे एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी नंबर 0657-2431028 पर संपर्क करने की बात कही। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    इसके साथ ही, उन्होंने मानसून के दौरान संभावित आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति, जीवनरक्षक औषधियां, पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था तथा आवश्यक राहत सामग्री व आवश्यक संसाधन की पूर्व में व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

    READ MORE :Jamshedpur: बारिश को लेकर जमशेदपुर DC का आदेश, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल

    विधायक पूर्णिमा साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्य हेतु प्रशासनिक मशीनरी और व्यवस्था को सक्रिय किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी नागरिक को भोजन, पीने का पानी, राहत सामाग्री एवं चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    वहीं, गुरुवार देर शाम विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से बाढ़ प्रभावित कई क्षेत्रों में राहत सामग्री एवं खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सेवा में तत्पर दिखे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar JAMSHEDPUR MAIN BADH Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर जमशेदपुर की बाढ़ की खबर स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    July 18, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    July 18, 2026

    Hydrogen Train: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण बताया

    July 18, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    July 18, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    July 18, 2026

    Hydrogen Train: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण बताया

    July 18, 2026

    Chaibasa: अपने दो मासूम बच्चों की जान बचाने में पिता ने दे दी अपने प्राणों की आहुति, जानें क्या है मामला?

    July 18, 2026

    Jamshedpur. मूसलाधार बारिश से शहर की जल निकासी व्यवस्था की खुल गई पोल, JNAC के के कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

    July 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group