Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News :एकजुट रहेंगे तभी बचेगी भूमिज-मुंडा पहचान — संजीव सरदार
    Headlines

    Jamshedpur News :एकजुट रहेंगे तभी बचेगी भूमिज-मुंडा पहचान — संजीव सरदार

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur।
    अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज–मुंडा कल्याण समिति, झारखंड प्रदेश (केंद्रीय समिति) की ओर से भूमिज–मुंडा समाज का 44वां वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह–2025 का भव्य आयोजन रविवार को पोटका प्रखंड के सोहदा फुटबॉल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ एवं विद–दिरि झंडोत्तोलन के साथ हुआ। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार उपस्थित रहीं।

    सभा को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज–मुंडा कल्याण समिति चार दशक पुराना संगठन है, जो निरंतर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे संगठनात्मक एकता बनाए रखें और सामाजिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से समाज को जागरूक करने के साथ-साथ भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

    विधायक ने कहा कि वनभोज और मिलन समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी पहचान, भाषा और संस्कृति को बचाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून लागू करने की मंजूरी एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे जल, जंगल और जमीन की रक्षा सुनिश्चित होगी। अब सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी है कि वे ग्राम स्तर पर पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करें ताकि पेसा कानून के तहत समाज को उसका अधिकार मिल सके।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    उन्होंने जानकारी दी कि पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 2 जनवरी 2025 को टीसीसी सोनारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के बुद्धिजीवियों और जानकार लोगों से भाग लेने की अपील की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से धुमकुड़िया भवन निर्माण की योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिसे आगे पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम तक विस्तार दिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने नगाड़ा और मांदर बजाकर लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ सराहा।

    विधायक संजीव सरदार ने यह भी कहा कि इस वर्ष भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें पूरे क्षेत्र से 50 हजार से अधिक लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    कार्यक्रम में समाजसेवी बिभीषण सिंह भूमिज, कामला कांत सिंह मुंडा, शरद सिंह सरदार, मंगल सिंह मुंडा, मदन सिंह मुंडा, शाहेबराम सिंह मुंडा, विश्वनाथ सिंह सरदार, बहादुर सिंह मानकी, सुधाकर सिंह सरदार, लालबाबू सरदार, दिनेश चंद्र सरदार, शिव शंकर सिंह, बंशीलाल सरदार, महेंद्र सिंह भूमिज, खुदीराम सिंह मुंडा, सुरेश भूमिज, आशीष भूमिज, राधेश्याम भूमिज, मुखिया बिदेन सरदार, धर्मेंद्र भूमिज, रूस्तम सरदार, दिलीप सरदार, राजू सरदार, लखी सरदार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीरेंद्र सरदार ने किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adivasi Samaj Jharkhand Adivasi Sammelan Adivasi Sanskriti Bhumij Andolan Bhumij Munda Samaj Bhumij Munda Vanbhoj Dhummkudiya Bhawan Ganga Narayan Singh Jayanti Jharkhand local news Kolhan Tribal News Menka Sardar PESA law Jharkhand POTKA NEWS Potka Samajik Karyakram Sanjeev Sardar News tribal culture Jharkhand Tribal Festival Jharkhand Tribal Rights News Tribal Unity Jharkhand भूमिज-मुंडा समाज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group