Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो
    Breaking News

    Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

    असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो
    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो आज जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के आवास पर पहुंचे और उनके अपहृत पुत्र कैरव गांधी की सकुशल वापसी के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। श्री महतो लगभग 40 मिनट श्री गांधी के आवास पर रहे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, नंदू पटेल, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित रहे।

    श्री गांधी के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में असुरक्षा का माहौल रहेगा, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे का क्या फायदा?

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकती। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में निवेश की संभावनाओं को ढूंढने के लिए विदेश भ्रमण कर रहे हैं और लंदन तथा दावोस जा रहे हैं। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं रहेगी तो उनका दौरा व्यर्थ साबित होगा। खराब माहौल में निवेशक आएंगे ही नहीं।

    श्री महतो ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों और आम जनता में भय तथा असुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। व्यवसायी और आम नागरिक दोनों ही डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं। लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को रोकने की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन पर है।

    Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

    इस मौके पर सत्यनारायण महतो, सुखबीर सिंह सिरे, अप्पू तिवारी, विमल मौर्या, मंटू शुक्ला, ललित सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, दुर्योधन महतो समेत अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    May 1, 2026

    Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

    May 1, 2026

    Jharkhand Congres: झारखंड में एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का अधिकार, प्रभारी के राजू बोले-JMM से इसकी मांग करेंगे

    May 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    May 1, 2026

    Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

    May 1, 2026

    Jharkhand Congres: झारखंड में एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का अधिकार, प्रभारी के राजू बोले-JMM से इसकी मांग करेंगे

    May 1, 2026

    Jharkhand Highcourt: शराब घोटाले के आरोपी शराब कारोबारी नवीन केडिया को हाइकोर्ट से राहत, मिली जमानत, पर कोर्ट ने लगायीं ये शर्तें

    May 1, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group