Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :एक्सएलआरआई और सेंटिफिक का हुआ करार, मैनेजमेंट की पढ़ाई में अब लगेगा एआई का तड़का, छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर
    Breaking News

    Jamshedpur News :एक्सएलआरआई और सेंटिफिक का हुआ करार, मैनेजमेंट की पढ़ाई में अब लगेगा एआई का तड़का, छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर |

    देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में शुमार एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मेनेजमेंट ने एआई के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है. संस्थान ने ग्लोबल टेक कंपनी सेंटिफिक ग्लोबल टेक्नोलॉजीज के साथ एक एमओयू किया है. दोनों संस्थानों के बीच यह करार 4 फरवरी 2026 को हुई. यह साझेदारी एक्सएलआरआई के छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि असली दुनिया की एआई चुनौतियों और समाधानों से रूबरू कराएगी. भारत जैसे देश में जहां एआई जॉब्स और बिजनेस को बदल रहा है, ऐसे में यह करार युवा मैनेजर्स को फ्यूचर-रेडी बनाने में गेम-चेंजर साबित हो सकता है. मालूम हो कि सेंटिफ़िक एक ग्लोबल एआई और जनरेटिव एआई स्पेशलिस्ट कंपनी है, जो माइक्रोसॉफ्ट , अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम करती है. एक्सएलआरआई के साथ यह पार्टनरशिप एआई रिसर्च, कंसल्टिंग, एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एंगेजमेंट पर फोकस्ड है.

    करार के मुख्य फायदे: क्या-क्या होगा खास?
    दोनों संस्थान मिलकर कई रोचक और प्रैक्टिकल कार्यक्रम चलाएंगे:
    • सीएक्सओ लीडरशिप टॉक सीरीज : दुनिया के बड़े टेक कंपनियों के सीईओ और लीडर्स सीधे एक्सएलआरआई कैंपस में आएंगे या वर्चुअल बात करेंगे. छात्रों को इंडस्ट्री की असली कहानियां, चुनौतियां और एआई स्ट्रैटेजी सुनने को मिलेंगी.
    • रियल-वर्ल्ड केस स्टडीज : किताबों से आगे बढ़कर छात्र एआई से जुड़े असली बिजनेस प्रॉब्लम्स पर रिसर्च करेंगे. जैसे एआई से कंपनी की लागत कैसे कम हुई या नयी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी कैसे बनी.
    • एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग प्रोग्राम : कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए स्पेशल एआई वर्कशॉप और कोर्स होंगे, जो उन्हें डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में आगे रखेंगे.
    • टैलेंट डेवलपमेंट : एक्सएलआरआई और सेंटिफिक मिलकर ऐसे लीडर्स तैयार करेंगे जो एआई को बिजनेस में इस्तेमाल करने के माहिर हों. इससे प्लेसमेंट में भी फायदा होगा, क्योंकि कंपनियां ऐसे ग्रेजुएट्स को प्राथमिकता देती हैं.

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    कौन-कौन मौजूद रहे?
    एमओयू के अवसर पर एक्सएलआरआई की ओर से प्रो. कनगरराज अयालुसामी (कन्वीनर – कॉर्पोरेट रिलेशंस) ने साइन किया. सेंटिफिक की ओर से लक्ष्मी नरसिम्हन रंगाचारी (जनरल मैनेजर – इंडिया) और पूजा माइकल एंथनी (एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट) ने. मौके पर प्रो. राहुल शुक्ला (चेयरपर्सन – एडमिशन), प्रो. हर्षित कुमार सिंह, प्रो. फरहीन फातिमा शेख और अन्य फैकल्टी मेंबर भी मौजूद थे.

    क्यों है यह करार खास?

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    एक्सएलआरआई पहले से ही एआई और टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रहा है, लेकिन सेंटिफिक जैसी ग्लोबल कंपनी के साथ यह पहला बड़ा एमओयू है. भारत में एआई जॉब्स 2025-2030 तक 20 लाख से ज्यादा बढ़ने का अनुमान है. ऐसे में एक्सएलआरआई के छात्रों को एआई -ड्रिवन मैनेजमेंट स्किल्स मिलना उन्हें बेहतर प्लेसमेंट और लीडरशिप रोल्स दिलाएगा. प्रो. कनगरराज अयालुसामी ने कहा कि यह पार्टनरशिप छात्रों और फैकल्टी को कटिंग-एज एआई प्रैक्टिस से जोड़ेगी. सेंटिफिक के प्रतिनिधि ने भी इसे एआई ट्रांसफॉर्मेशन और फ्यूचर टैलेंट डेवलपमेंट के लिए महत्वपूर्ण बताया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news एक्सएलआरआई एक्सएलआरआई जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026
    Recent Post

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026

    Jharkhand Exam Controversy: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सरकार आज फिर करेगी छात्रों से बातचीत

    August 9, 2026

    Share Market: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group