Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :जोशीली बहसों और विधेयक पारित होने के साथ यंग इंडियंस संसद का भव्य समापन, छात्र हुए सम्मानित
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :जोशीली बहसों और विधेयक पारित होने के साथ यंग इंडियंस संसद का भव्य समापन, छात्र हुए सम्मानित

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। केरल पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस में आयोजित यंग इंडियंस संसद (वाईआईपी) सिटी लेवल राउंड 2025 का समापन रविवार को जोश और उत्साह के साथ हुआ। यंग इंडियंस जमशेदपुर चेप्टर द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों से 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और संसदीय प्रणाली को जीवंत रूप में आत्मसात करते हुए नेतृत्व, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रदर्शन किया।
    कार्यक्रम के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण रहा दो घंटे का मॉक पार्लियामेंट सत्र, जिसमें छात्र सांसदों ने निम्नलिखित मुद्दों पर गहन चर्चा कीः- झारखंड में महिला सशक्तिकरण, राज्य में पर्यटन का विकास, स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियाँ और समाधान, छात्रों ने कुल चार विधेयकों का मसौदा तैयार किया, जिनमें से दो विधेयक बहुमत से पारित हुए। इससे छात्रों की शोध क्षमता, तार्किक सोच और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ उजागर हुई।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :जोशीली बहसों और विधेयक पारित होने के साथ यंग इंडियंस संसद का भव्य समापन, छात्र हुए सम्मानित

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 पुरस्कार वितरित किए गएः- डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल को 4 पुरस्कार, केरल पब्लिक स्कूल, कदमा को 2 पुरस्कार, लोयोला स्कूल को 2 पुरस्कार, जुस्को स्कूल, कदमा को 2 पुरस्कार। पुरस्कार ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’, ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’, ‘सर्वश्रेष्ठ विधेयक’ और ‘सर्वश्रेष्ठ टीम समन्वय’ जैसी श्रेणियों में दिए गए।
    समापन समारोह के मुख्य अतिथि रघुनाथ पांडेय (अध्यक्ष, टीएसयूआईएसएल, वर्कर्स यूनियन) ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश का भविष्य इन युवाओं के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने यंग इंडियंस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्र जीवन में जागरूकता, जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
    मंच पर अन्य विशिष्ट अतिथियों में उदित अग्रवाल, पूर्व चेयर, यंग इंडियंस जमशेदपुर, रचना नायर, अकादमिक निदेशक, केरल पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस, कौशिक मोदी, वर्तमान चेयर, यंग इंडियंस जमशेदपुर तथा यंग इंडियंस टीम के अन्य सदस्य जिन्होंने आयोजन को सफल बनाया शामिल रहे।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    READ MORE :Saraikela Road Accident: खरसावां-आमदा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत, वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
    कार्यक्रम का समापन तालियों की गूंज, प्रेरक शब्दों और छात्रों के चेहरे पर गर्व की चमक के साथ हुआ, जो जमशेदपुर में युवाओं द्वारा संचालित सशक्त नागरिक सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया। मालुम हो कि यंग इंडियंस संसद, यंग इंडियंस की थालिर वर्टिकल के तहत संचालित एक प्रमुख शैक्षणिक पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारत की संसदीय प्रणाली से परिचित कराना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Parliamentary Simulation for Students Student Youth Parliament India Young Indians Parliament Jamshedpur Youth Leadership Events छात्र नेतृत्व कार्यक्रम छात्र सम्मान समारोह छात्र संसद 2025 जमशेदपुर युवा संसद यंग इंडियंस संसद जमशेदपुर संसद में छात्रों की भागीदारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group