Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान

News DeskBy News DeskAugust 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान गीता थिएटर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के युवा स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी मोन्टू पतर (नेहरू युवा केंद्र संगठन) के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के दौरान MY Bharat वॉलिंटियर्स ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के सफाईकर्मियों के साथ मिलकर पूरे बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और नागरिकों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार बनाने का संदेश दिया।

साकची बाजार में झाड़ू थामकर युवाओं ने किया सफाई अभियान

अभियान की शुरुआत सुबह साकची बाजार क्षेत्र से हुई, जहां MY Bharat के युवा स्वयंसेवकों ने सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर कचरा एकत्र किया और उसे निर्धारित डस्टबिन में डाला। JNAC के सफाईकर्मियों के साथ युवाओं ने कदम से कदम मिलाकर सफाई अभियान को सफल बनाया। बाजार में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।

दुकानदारों और ग्राहकों को दिलाया स्वच्छ भारत का संकल्प

सफाई अभियान के साथ-साथ युवाओं ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन का उपयोग करने, कचरा इधर-उधर न फैलाने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की। अभियान के अंत में खुले दुकानों पर जाकर उपस्थित दुकानदारों और ग्राहकों को स्वच्छ भारत, विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया गया।

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

हर रविवार चलेगा ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ अभियान

गीता थिएटर मेरा युवा भारत के युवा अध्यक्ष अन्नत सरकार ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब हमारा परिवेश स्वच्छ और स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने की एक निरंतर मुहिम है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वयं झाड़ू थामकर सफाई अभियान भी चलाती है। यह अभियान अब हर रविवार जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा MY Bharat वॉलिंटियर के रूप में इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश

JNAC और स्थानीय नागरिकों का मिला सहयोग

स्वच्छता अभियान में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के सफाईकर्मियों के साथ साकची बाजार के स्थानीय दुकानदारों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। अभियान में अन्नत सरकार, तमन्ना राव, खुशी पांडेय, ममता सिंह, पीयूष ठाकुर, आकाश साव, गंगा मंडल, सूरज पूर्त, देबू, आकाश सरदार और गीता हाथी सहित MY Bharat के कई युवा स्वयंसेवक शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

October 1, 2026

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश

October 1, 2026

ED की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft की 442 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

October 1, 2026
Recent Post

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

October 1, 2026

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश

October 1, 2026

ED की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft की 442 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

October 1, 2026

YouTube का भारत के GDP में 18,000 करोड़ से अधिक का योगदान, एक साल में भारतीय चैनल ने 16 करोड़ घंटे से अधिक कंटेंट डाले, 9.6 लाख से अधिक नौकरियां मिलीं

October 1, 2026

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 250, निफ्टी 100 अंक तक लुढ़का, टाटा समूह की इस कंपनी के शेयर में उछाल

October 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group