Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20–21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में
    Breaking News

    Jamshedpur News:जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20–21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2025Updated:December 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    *पर्यावरण, वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर होगी गहन चर्चा*

    *राजस्थान से आ रहे हैं पद्मश्री सुंडाराम वर्मा और पद्मश्री लक्ष्मण सिंह*

    जमशेदपुर, ।. जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में होगा. दो दिनों में साहित्य, कला, पत्रकारिता, जनजातीय संस्कृति और सिनेमा पर अनेक सत्र होंगे. लेकिन इस वर्ष का सबसे प्रमुख फोकस पर्यावरण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और जनभागीदारी है.इस साहित्यिक महाकुंभ में जलवायु संकट, जंगलों का क्षरण, समुदाय की भूमिका और टिकाऊ समाधान जैसे विषयों पर गहन संवाद होंगे.

    *फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित प्रमुख सत्र —*
    *Green Revolution 2.0: जल, जंगल और जन–भागीदारी*

    फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को अपराह्न 3 बजे से “Green Revolution 2.0: जल, जंगल और जन–भागीदारी” विषयक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान से दो विशिष्ट पर्यावरण योद्धा पद्मश्री लक्ष्मण सिंह और पद्मश्री सुंडाराम वर्मा अपने अनुभव साझा करेंगे. उनके साथ झारखंड की विख्यात “लेडी टार्जन” पद्मश्री जमुना टुडू भी मंच पर होंगी, जिन्होंने वर्षों से जंगल कटाई के खिलाफ जन-संगठन बनाकर व्यापक जनजागरण का कार्य किया है. इस विशेष चर्चा का संचालन राज्य स्तरीय पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. शिवओम सिंह करेंगे, जो औद्योगिक परियोजनाओं, ईआईए, जल–वायु गुणवत्ता और पर्यावरणीय नीति-निर्माण पर अपनी विशेषज्ञ दृष्टि के लिए जाने जाते हैं.

    *कौन हैं पद्मश्री सुंडाराम वर्मा?*
    नवाचारक किसान – वैज्ञानिक

    Jharkhand Naxal: PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार, दोनों के पास से दो देसी तमंचे और दो कारतूस बरामद

    सुंडाराम वर्मा, जिन्हें 16-इंच वर्षा मॉडल का जनक माना जाता है, ने राजस्थान के सूखे इलाकों में सिर्फ एक लीटर पानी प्रति पौधा देकर हरियाली उगाने की अनोखी तकनीक विकसित की. उनके नवाचार ने कम वर्षा वाले क्षेत्रों में टिकाऊ कृषि को नई दिशा दी और हजारों किसानों को पर्यावरण-संवेदी खेती का मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया. वे इस बात के प्रमाण हैं कि वैज्ञानिक दृष्टि और स्थानीय अनुभव का मेल रेगिस्तानों में भी हरियाली पैदा कर सकता है.

    *कौन हैं पद्मश्री लक्ष्मण सिंह?*
    चौका क्रांति के जनक

    सामुदायिक जल संरक्षण के प्रणेता पद्मश्री लक्ष्मण सिंह की चौका प्रणाली ने वर्षों से सूखे से जूझते ग्रामीण इलाकों में पानी रोकने और सैकड़ों गाँवों में जीवन वापस लाने का काम किया. सामुदायिक श्रमदान और स्थानीय पहल को उन्होंने एक मजबूत जल प्रबंधन मॉडल का रूप दिया, जो आज पूरे देश में प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है. उनके नेतृत्व में राजस्थान के कई निर्जल गाँव पुनर्जीवित हुए और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली.

    *कौन हैं पद्मश्री जमुना टुडू?*

    झारखंड की संताल जनजाति से आने वाली चाकुलिया की पद्मश्री जमुना टुडू को “लेडी टार्जन” के नाम से जाना जाता है. उन्होंने जंगल माफियाओं के खिलाफ वर्षों संघर्ष किया और तीन लाख से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को एक जन–आंदोलन का रूप दिया. महिलाओं को संगठित कर जंगलों की रक्षा में उनकी भूमिका झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.

    *कौन हैं पद्मश्री चामी मुर्मू?*
    फेस्टिवल में राजनगर, सरायकेला खरसावां की पद्मश्री चामी मुर्मू की उपस्थिति भी विशेष होगी, जिन्होंने संताल जनजाति की महिलाओं को संगठित कर 30 लाख से अधिक पौधारोपण का ऐतिहासिक अभियान खड़ा किया है. महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़ते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को एक शक्तिशाली सामाजिक आंदोलन बना दिया.

    Labour Reform: केंद्र सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नयी संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

    *दो दिन के आयोजन में विशेष केंद्र बिंदु होंगे मुंबई से आ रहे 90 वर्षीय आबिद सुरती*

    इस आयोजन का एक बड़ा आकर्षण मशहूर कार्टूनिस्ट, लेखक और पर्यावरण प्रेमी आबिद सुरती की भागीदारी होगी. ‘बहादुर’ और ‘डब्बू जी’ जैसे कालजयी कॉमिक पात्रों के सर्जक सुरती ने “Drop Dead Foundation” के माध्यम से पानी बचाने का अनोखा अभियान खड़ा किया.वे देशभर में घर–घर जाकर टपकते नलों की मुफ्त मरम्मत करवाते हैं और अब तक हजारों लीटर पानी बर्बाद होने से बचा चुके हैं. उनकी पहल ने जनजागरूकता को व्यवहारिक रूप दिया है और लोगों में “हर बूंद की कीमत” समझाने का अद्भुत काम कर रहे हैं.

    *जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल — सिर्फ कार्यक्रम नहीं, एक चेतना है*

    आयोजन समिति के सदस्य मंटू अग्रवाल एवं डॉ. रागिनी भूषण ने कहा कि जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 केवल साहित्य और कला का मंच नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सामुदायिक संवाद की एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभर रहा है. इस बार पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर होने वाली चर्चाएँ झारखंड और देशभर के युवाओं, शोधकर्ताओं, पर्यावरणसेवियों और आम नागरिकों के लिए दिशादर्शक सिद्ध हो सकती हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal: PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार, दोनों के पास से दो देसी तमंचे और दो कारतूस बरामद

    May 10, 2026

    Labour Reform: केंद्र सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नयी संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

    May 10, 2026

    Jharkhand Crime: अपनी बड़ी बहन से दुष्कर्म करने का आरोपी भाई गिरफ्तार, जानें मामला?

    May 10, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Naxal: PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार, दोनों के पास से दो देसी तमंचे और दो कारतूस बरामद

    May 10, 2026

    Labour Reform: केंद्र सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नयी संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

    May 10, 2026

    Jharkhand Crime: अपनी बड़ी बहन से दुष्कर्म करने का आरोपी भाई गिरफ्तार, जानें मामला?

    May 10, 2026

    Railway: रेलवे सिग्नल पर छिपा हुआ सिम कार्ड से लैस कैमरा मिला, जीआरपी ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    May 10, 2026

    Jharkhand: वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group