Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: आद्रा मंडल में विकास कार्य से 5 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदलेगी रूट
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: आद्रा मंडल में विकास कार्य से 5 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदलेगी रूट

News DeskBy News DeskOctober 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने, कुछ को आद्रा और पुरुलिया तक शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट करने तथा दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

इसका सीधा असर टाटानगर, खड़गपुर, आसनसोल, आद्रा, पुरुलिया और हटिया के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

1. 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल MEMU
5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

2. 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा MEMU
6, 9 और 11 अक्टूबर को परिचालन नहीं होगा।

3. 68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम MEMU
5, 8 और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

4. 68053/68054 आद्रा-बाराभूम-आद्रा MEMU
11 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

5. 68013/68014 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर MEMU
5, 8 और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

कुछ ट्रेनें आद्रा और पुरुलिया तक ही चलेंगी

विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के पूरे रूट पर परिचालन के बजाय उन्हें बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त और वहीं से शुरू किया जाएगा।

18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस की 6 और 11 अक्टूबर की यात्रा आद्रा तक सीमित रहेगी। ट्रेन आद्रा से ही वापस रवाना होगी।

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल MEMU की 5, 6, 7 और 11 अक्टूबर की यात्रा आद्रा तक सीमित रहेगी और ट्रेन आद्रा से वापस चलेगी।

68053/68054 आद्रा-बाराभूम-आद्रा MEMU की 5, 7, 8 और 10 अक्टूबर की यात्रा पुरुलिया तक सीमित रहेगी। ट्रेन पुरुलिया से ही वापस रवाना होगी।

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 75 हजार की पुरस्कार राशि; 6 दिसंबर को फाइनल

68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल MEMU की 5, 8 और 10 अक्टूबर की यात्रा भी प्रभावित रहेगी।

टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

रेलवे के अनुसार 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।

वहीं, 68056 टाटानगर-आसनसोल MEMU को 5, 6 और 11 अक्टूबर को आद्रा से बचाते हुए गढ़ध्रुबेश्वर-जॉयचंडी पहाड़ के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी ले लें, क्योंकि विकास कार्य के कारण निर्धारित समय और मार्ग में बदलाव किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 75 हजार की पुरस्कार राशि; 6 दिसंबर को फाइनल

October 4, 2026

Asian Games 2026: 9 पदक जीतकर लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

October 4, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 75 हजार की पुरस्कार राशि; 6 दिसंबर को फाइनल

October 4, 2026

Asian Games 2026: 9 पदक जीतकर लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आद्रा मंडल में विकास कार्य से 5 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदलेगी रूट

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विजया गार्डन में RRR Drive, नागरिकों ने जमा किया 659 किलो सामान; 106 किलो ऑर्गेनिक कंपोस्ट की बिक्री

October 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group