Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका,खिलाड़ियों ने जीते चार पदक
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका,खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : वर्ल्ड फेडरेशन फॉर योगासन स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस) अंतरराष्ट्रीय एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप-2026 में झारखंड के योगासन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में कुल चार पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया. इसके तहत अंडर-10 बालक वर्ग में रक्षित झा ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया, वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में अनाभ्या आयशा ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
    इसके अलावा अंडर-17 बालिका वर्ग में नंदिनी रॉय ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. महिला 40 से 50 आयु वर्ग में स्मिकी सरकार ने भी रजत पदक हासिल कर झारखंड की पदक तालिका में योगदान दिया.
    डब्ल्यूएफएफ के अध्यक्ष अंशु सरकार ने सभी प्रतिभागियों एवं पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत जारी रखने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना की

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल

    September 8, 2026

    GAYA NEWS : पितृपक्ष में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, रानी कमलापति और जबलपुर से गया चलेगी स्पेशल ट्रेन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में मिनी इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2026, उद्योग और संस्थान के बीच सहयोग पर जोर

    September 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल

    September 8, 2026

    GAYA NEWS : पितृपक्ष में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, रानी कमलापति और जबलपुर से गया चलेगी स्पेशल ट्रेन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में मिनी इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2026, उद्योग और संस्थान के बीच सहयोग पर जोर

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :एक अक्टूबर से जमशेदपुर में शुरू होगा जीएसटी केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र,सिंहभूम चेम्बर की लंबे समय से लंबित मांग पूरी

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :राजस्थान कल्याण परिषद के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group