
जमशेदपुर . एग्रिको चौक के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों से मेयर सुधा गुप्ता ने मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की, उन्होंने पीड़ित परिवार को निजी तौर पर 20000 रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिए जल्द जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर ठोस कदम उठाने की मांग करेगी।
उन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप की जाँच कर दोषियो पर कार्यवाई की मांग जिला प्रशासन से की है।
