Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया
    Breaking News

    Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    जमशेदपुर। सिख फोरम कोलकाता द्वारा प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा की छुट्टियों के दौरान अलग-अलग राज्यों एवं स्थानों पर आठ दिवसीय गुरमत शिक्षा कैंप का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 53वां गुरमत शिक्षा कैंप 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक बर्नपुर, पश्चिम बंगाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जा रहा है।

    कैंप के संबंध में जानकारी देने एवं जमशेदपुर की संगत तथा बच्चों को कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने के उद्देश्य से सिख फोरम कोलकाता की सात सदस्यीय टीम ने सोमवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के कार्यालय पहुंचकर प्रबंधकों को आमंत्रण पत्र सौंपा।

    इस अवसर पर गुरशरण सिंह, जसविंदर सिंह, अवतार सिंह, अमनदीप सिंह, रणजीत सिंह, जसबिंदर सिंह, हर्षदीप सिंह सहित सिख फोरम कोलकाता के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सिख फोरम के प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले वर्ष जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा साहिब में 53वां गुरमत शिक्षा कैंप आयोजित किया गया था, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। जहां भी यह कैंप आयोजित होता है, वहां बच्चों के रहने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं आयोजकों द्वारा की जाती हैं। कैंप में देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले अनुभवी एवं प्रतिष्ठित प्रचारकों द्वारा बच्चों को गुरमत, सिख इतिहास, सिख सिद्धांत एवं धार्मिक शिक्षा प्रदान की जाती है।

    सिख फोरम की टीम ने CGPC से भी इस वर्ष बर्नपुर में आयोजित होने वाले कैंप में प्रतिनिधियों सहित पहुंचने का आग्रह किया। साथ ही जमशेदपुर के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में कैंप में भेजने का अनुरोध किया।

    इस संबंध में जसवंत सिंह जस्सू, जमशेदपुर बच्चों के पंजीकरण एवं कैंप में ले जाने की व्यवस्था में सहयोग करेंगे। जिन बच्चों को कैंप में भाग लेना है, वे जसवंत सिंह जस्सू से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

    Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

    बैठक के दौरान सिख फोरम कोलकाता के प्रतिनिधियों ने सिख विजडम अकादमी तथा श्री गुरु रामदास जी भलाई केंद्र द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों की भी जानकारी ली। प्रतिनिधियों ने CGPC द्वारा शिक्षा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जमशेदपुर में सिख समाज के लिए CGPC द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं।

    इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CGPC Jamshedpur Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, मंगलवार को खाते में पहुंचेगी राशि

    September 14, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, मंगलवार को खाते में पहुंचेगी राशि

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:दलमा टाइगर्स ने जीता एपीआर नायर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

    September 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group