Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur: चोरी की घटनाएं रोकने में पुलिस नाकाम; अब गोविंदपुर रॉक गार्डन के छह फ्लैट से 35 लाख के गहने व डेढ़ लाख नकदी चोरी, राष्ट्रपति से मिले मेडल भी ले गये चोर, लोगों ने किया हंगामा
    Crime

    Jamshedpur: चोरी की घटनाएं रोकने में पुलिस नाकाम; अब गोविंदपुर रॉक गार्डन के छह फ्लैट से 35 लाख के गहने व डेढ़ लाख नकदी चोरी, राष्ट्रपति से मिले मेडल भी ले गये चोर, लोगों ने किया हंगामा

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. चोर गिरोह ने एक बार फिर से शहर में आतंक मचाया है. इस बार गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित रॉक गार्डेन सोसाइटी में बंद छह फ्लैट का ताला तोड़ कर करीब 35 लाख रुपये के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. वहीं एमएम महतो के फ्लैट से चोर राष्ट्रपति पुरस्कार में मिले गोल्ड मेडल भी ले गये. चोर गिरोह ने पिछले दो दिनों में तीसरी चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना सोमवार देर रात की है. चोरी की वारदात के बाद सोसाइटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया.

    चोरी की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डीएसपी सिटी सुनील चौधरी मौके पर पहुंचे. सभी फ्लैट में हुई चोरी की घटना की छानबीन की. चोर गिरोह ने सोसाइटी के टोपाज ब्लॉक के फ्लैट नंबर 304, 401 के पाल बाबू और 403 के राम कुमार सिंह के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं ब्लॉक एमरॉल्ड के फ्लैट नंबर-104 के एमएम महतो, 201 के पदमा लोचन मिश्रा और 303 के अनिल कुमार मिश्रा के घर से गहने और नकद की चोरी की है. फॉरेंसिक टीम ने कई जगहों से फिंगर प्रिंट का अन्य नमूना लिया है. चोर गिरोह की तस्वीर भी सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    अपने गांव धालभूमगढ़ गये थे, पड़ोसी से मिली चोरी की सूचना

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    इमरॉल्ड ब्लॉक के फ्लैट नंबर 104 के एमएम महतो ने बताया कि वे लोग अपने गांव धालभूमगढ़ गये थे. उन्हें पड़ोसी से चोरी की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर से करीब दो लाख रुपये के गहने और करीब एक लाख रुपये नकद की चोरी कर ली है. उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 में टाटा अपरेंटिस के ऑल इंडिया स्किल प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया था. जिसमें उन्हें राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडल दिया गया था. चोरों ने राष्ट्रपति पदक की भी चोरी कर ली. इसके अलावे भी उनके पास कई चांदी के मेडल थे. उसकी भी चोरी कर ली गयी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Police failed to stop incidents of theft now jewelry worth 35 lakhs and cash worth 1.5 lakhs stolen from six flats of Govindpur Rock Garden people created ruckus thieves also took away the medals given by the President
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group