Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह चांदनी चौक के पास होली के दिन तीन तल्ला बिल्डिंग से गिरकर रेलकर्मी की पत्नी की मौत; हाल ही में हुई थी शादी, गले पर मिले निशान, मामला संदिग्ध

Jamshedpur. परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक के पास होली के दिन नवविवाहिता की तीन तल्ला बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गयी. मृतका की पहचान रानी कुमारी (19) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की रहने वाली थी. रानी कुमारी के पति इकबाल राम रेलवे में कार्यरत हैं. दोनों कुछ दिनों पहले ही भाड़े पर यहां रहने आए थे.

रेलवे अस्पताल ले जाया गया, पर नहीं बची जान
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह रानी कुमारी अचानक तीन तल्ला मकान के छत से गिरकर जमीन पर आ गिरी. गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और तुरंत उसे रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

पति के साथ हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि रानी कुमारी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिसके कारण यह कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने बताया कि रानी के गले पर कुछ निशान पाए गए हैं, जो इस घटना को संदिग्ध बना रहे हैं.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दे दी है.

थाना प्रभारी फैज आलम ने बताया कि परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की जांच की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है.

Exit mobile version