


Jamshedpur. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में शुक्रवार को होली के दौरान जमकर बवाल हुआ. दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मामला बढ़ा तो विवाद थाने तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.
जानें क्या है मामला
दरअसल, बागुनहातू में कुछ युवक होली खेल रहे थे. इसी दौरान पास की बस्ती के कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गयी.



