Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur : समेकित जन विकास केंद्र में धर्मांतरण को जानने पहुंचे संगठन, किशोरियों ने कहा – कौशल और व्यक्तित्व विकास सीख रहे
Headlines

Jamshedpur : समेकित जन विकास केंद्र में धर्मांतरण को जानने पहुंचे संगठन, किशोरियों ने कहा – कौशल और व्यक्तित्व विकास सीख रहे

News DeskBy News DeskSeptember 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर.धर्मांतरण के मुद्दे की अपने स्तर से जांच करने के लिए शहर के विविध संगठनों का एक प्रतिनिधि मंडल सुंदरनगर स्थित समेकित जन विकास केंद्र पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने वहां “चुप्पी तोड़ो” विषय पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला को देखा. इसमें शामिल किशोर-किशोरियां ड्राइंग के माध्यम से बाल मजदूर एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई पर अपने मनोभाव को रख रहे थे.

बच्चियों ने बताया कार्यशाला में धर्म आधारित कोई बात नहीं सिखाई जाती और यहां केवल कौशल विकास और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाता है. अंदर के डर को मारकर चुप्पी तोड़ने तथा गलत का डटकर विरोध करने, सामूहिक एकता और टीम भावना की प्रेरणा ऑडियो विजुअल जैसे माध्यमों से दी जाती है. पहले भी वह इस तरह के कार्यशाला में यहां शामिल रहे हैं.

किशोरियों के अनुसार कार्यशाला से अपने लक्ष्य की पहचान तथा इस दिशा में आगे बढ़ने तथा डर के दायरे से बाहर निकलने का आत्मबल मिला है. जनजाति वर्ग के किशोर ने कहा कि उसके हाथ में रक्षा सूत्र मौली बंधी हुई है और उसे अपनी सभ्यता समाज और संस्कृति पर गर्व है. टाटानगर स्टेशन में जो माहौल बनाया गया, वह नहीं होना चाहिए. दुखद है कि धर्मांतरण का आरोप लगाने वाले हमारी बातों को सुनने को राजी नहीं थे. यहां हम कुछ नया सीखने आए हैं, जिससे व्यक्तित्व बौद्धिक विकास हो, पहले डर लगा था परंतु अब इस पर विजय पा लिया है. आने वाले समय में जब भी कार्यशाला हुई, बुलाया जाएगा तो जरूर शामिल होंगे.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

लेकिन तब अपने साथ अपना आधार, पहचान पत्र, माता-पिता की अनुमति का पत्र एवं कार्यक्रम संबंधी अन्य ठोस जानकारी रखेंगे. जिससे पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसी को काम करने में तथा सच्चाई की तह में जाने में आसानी हो.

प्रतिनिधिमंडल को वहां के प्रभारी फादर वीरेंद्र टेटे द्वारा सहयोग किया गया और किशोर किशोरियों से खुलकर बात करने का अवसर दिया गया. फादर के अनुसार भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के प्रावधान के अनुसार यहां विविध कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहते हैं.

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

इस प्रतिनिधि मंडल के अनुसार जिला उपायुक्त महोदय को इसका संज्ञान लेकर सक्षम पदाधिकारी से जांच करवाना चाहिए, जिससे आने वाले समय में टाटानगर स्टेशन जैसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. जिस तरह से जनजाति किशोर किशोरियों का भयादोहन किया गया है उनके खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

इस प्रतिनिधिमंडल में यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस से सबन बारला, क़ौमी सिख मोर्चा से अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, भारतीय ओबीसी विचार मंच से जितेन्द्र यादव, डॉ आंबेडकर एसटी, एससी, ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर समिति से रविंदर प्रसाद, सुरेश प्रसाद, गणेश राम, राज कुमार दास आदि शामिल थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group