


Jamshedpur. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां वह यादव महासभा के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. सांसद पप्पू यादव का बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया. सांसद पप्पू यादव का स्वागत अंगवस्त्र, गांधी टोपी एवं फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर किया गया. मौके पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मजबूती के साथ एकजुट होकर भाजपा के जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर उनका पर्दाफाश करें.
उन्होंने कहा कि 2029 में केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अपने संबोधन में सांसद पप्पू यादव को जन नेता बताया.


