Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह पुलिस ने अवैध हथियार रखने और अपराध की योजना बनाने के आरोप में तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur. परसुडीह थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने और अपराध की योजना बनाने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शहनवाज, राहुल कुमार और बिट्टू शर्मा शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए. थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में अन्य आरोपितों अब्दुल रेहान, शिवम शर्मा, देव बेहरा और लेदा को नामजद किया गया है.

पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि खासमहल मूरूप मैदान के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ जुटे हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया.

Exit mobile version