


Jamshedpur. टेल्को के श्रीनाथ रॉक गार्डेन में पिछले दिनों छह घरों में चोरी के बाद पीड़ित परिवार द्वारा बिल्डिंग निर्माण रोक दिया गया. शुक्रवार को भी काम करने पहुंचे मजदूरों को काम करने से रोक दिया गया. इसके बाद मजदूर श्रीनाथ रॉक गार्डेन का मेन गेट बंद कर धरना पर बैठ गये. इस दौरान मजदूरों ने काफी हंगामा किया. कॉलोनी के अंदर से बाहर जाने पर लोगों को रोक लगा दिया.
इसके अलावा घरों में काम करने पहुंचे नौकरानी समेत अन्य कर्मचारी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था. हंगामा देख कॉलोनी के लोगों ने गोविंदपुर थाना की पुलिस को सूचित किया. इसके बाद गोविंदपुर थाना की पुलिस नहीं पहुंची. टेल्को और बिरसानगर थाना की पुलिस एक घंटे बाद पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया.
पुलिस ने कॉलोनी के लोगों को मजदूरों को काम पर जाने से नहीं रोकने की गुजारिश की. करीब दो घंटे तक गेट बंद रहा. पुलिस के समझाने -बुझाने पर मामला शांत हुआ. कॉलोनीवासियों का आक्रोश बिल्डर पर भी था. कॉलोनीवासियों के अनुसार कॉलोनी में छह घरों में चोरी हुई. लेकिन बिल्डर ने सुध नहीं ली. कॉलोनी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं हैं.



