Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: जमशेदपुर की 86 बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक का वादा था, फिर क्यों कहा ‘अतिक्रमणकारी’, मंत्री बिरुआ के बयान से गरमायी सियासत, BJP ने की माफी की मांग
    Headlines

    Jamshedpur: जमशेदपुर की 86 बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक का वादा था, फिर क्यों कहा ‘अतिक्रमणकारी’, मंत्री बिरुआ के बयान से गरमायी सियासत, BJP ने की माफी की मांग

    News DeskBy News DeskMarch 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर की 86 बस्ती को लेकर झारखंड विधानसभा में मंत्री दीपक बिरुआ द्वारा दिये गये बयान पर जमशेदपुर की राजनीति गरमा गयी है. जमशेदपुर पूर्वी के सात मंडलों के भाजपा अध्यक्षों ने रविवार को मंत्री के बयान की आलोचना की. साथ ही चाईबासा विधायक सह मंत्री दीपक बिरुआ से माफी की मांग की.
    भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि ये बस्तियां अवैध हैं, तो राज्य सरकार ने यहां पुलिस थाने, सरकारी स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं क्यों शुरू कीं. उ

    नका कहना था कि ये बस्तियां दशकों से यहां बसी हुई हैं और इनका विकास झारखंड की पहचान बन चुका है. उन्होंने याद दिलाया कि 2005 में भाजपा सरकार ने इन बस्तियों को टाटा लीज से बाहर किया और 2014 में फिर से सरकार बनने पर इन्हें लीज देने का प्रावधान बनाया. अब, बस्तीवासी केवल लीज नहीं, बल्कि पूर्ण मालिकाना हक चाहते हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    भाजपा ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि वह अपने वादों से मुकरती रही और गरीबों का अपमान करती रही, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी. भाजपा ने कहा कि 86 बस्तियों के हजारों लोग अपने हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे और झामुमो-कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र सबके सामने ला देंगे. भाजपा ने मांग की है कि मंत्री दीपक बिरुआ अपने बयान पर माफी मांगें और 86 बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक देने की आधिकारिक घोषणा करें. पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर सरकार और मंत्री ने जनता की आवाज दबाने की कोशिश की, तो भाजपा इन बस्तियों के लोगों के साथ मिलकर निर्णायक संघर्ष छेड़ेगी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बैठक में ये थे मौजूद
    इस बैठक में प्रमुख रूप से बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू और साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP demanded an apology Jamshedpur: People of 86 slums of Jamshedpur were promised ownership rights politics heated up due to minister Birua's statement then why were they called 'encroachers'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group