Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: लक्ष्मीनगर बस्ती में नाले की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक के खिलाफ आक्रोश, कागज की नाव बनाकर किया प्रदर्शन

Jamshedpur.जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में पिछले करीब एक वर्ष से नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।बताया जा रहा है कि बस्ती के लोगों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू को कई बार लिखित आवेदन सौंपा है।

इसके अलावा 4 से 5 बार प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर जल्द समाधान की मांग कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बस्तीवासियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए कागज की नाव बनाकर नाले के पानी में बहाया और “हमारी विधायक लापता है” जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने जोरदार हंगामा भी किया।

Exit mobile version