Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

Jamahedpur. निखार सबलोक हत्याकांड के बाद जमशेदपुर शहर में गैंगवार की एक और खूनी वारदात की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। संवाददाता सम्मेलन में एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को भुइयांडीह बस स्टैंड के पास हथियारों से लैस दो संदिग्ध अपराधियों के घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपी बस स्टैंड स्थित शौचालय के पीछे छिपने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।

पकड़े गए अपराधियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी प्रदीप सिंह और अभिनय यादव के रूप में हुई है। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों शूटरों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव और अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह के बुलावे पर जमशेदपुर आए थे।

 उनका मकसद गणेश सिंह गिरोह के एक अन्य सदस्य की हत्या करना था। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा स्थित अशोक कुमार के मकान में उलीडीह निवासी सुनील रजक ने दोनों शूटरों के ठहरने की व्यवस्था की थी।

Exit mobile version