Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: सीतारामडेरा के कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो शूटरों को कदमा से किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Headlines

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो शूटरों को कदमा से किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सीतारामडेरा के कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने झारखंड के कुख्यात बदमाश प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े दो शूटर राजेश और कुंडू उर्फ कोदू पाजी को कदमा के शास्त्री नगर इलाके से गिरफ्तार किया है. रेड के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और पुलिस को इनके शास्त्री नगर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. देर रात की गई सटीक कार्रवाई में दोनों को दबोच लिया गया. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

    धनबाद में भी प्रिंस के गुर्गों के खिलाफ लगातार पुलिस दबिश दे रही है. दोनों शूटरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आपराधिक षड़यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों अपराधियों का नाम रांची में गिरफ्तार दशरथ शुक्ला के बयान में आया था. दशरथ ने अपने बयान में बताया था कि वह और उसके साथी गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के लिए रांची और जमशेदपुर में काम करते हैं. वर्ष 2019 में जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में दशरथ शुक्ला की मुलाकात सुजीत सिन्हा से हुई थी. इसके बाद से सभी उसके संपर्क में रहे और रंगदारी वसूलने में शामिल रहे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    दशरथ के बयान के मुताबिक, 2 अक्तूबर 2025 को वह अपने साथी बर्मामाइंस के आकाश कुमार सिंह के साथ रांची गया था. दशरथ के मुताबिक, 10 अक्तूबर की सुबह लगभग 5 बजे तीनों ने सीतारामडेरा स्थित हरेराम सिंह के आवास पर रंगदारी वसूलने के लिए गोलीबारी की थी. यह फायरिंग गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और रिया सिन्हा के निर्देश पर की गई. दशरथ बुंडू में एक बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो को हथियार देने पहुंचा था. इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and recovered weapons. Jamshedpur: Police arrested two shooters of Prince Khan gang from Kadma in connection with the firing at the house of Sitaramdera businessman Hareram Singh Jamshedpur: सीतारामडेरा के कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो शूटरों को कदमा से किया गिरफ्तार हथियार बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group