Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कदमा फायरिंग मामले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया, हथियार बरामद

Jamshedpur. कदमा थाना अंतर्गत रामजनमनगर में बीते दिनों संजय टांडी पर फायरिंग करने के आरोपी अनिल सोना और उसके भाई कृष्णा सोना को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर देसी कट्टा, एक गोली और घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है।

इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल को भी जब्त किया गया है। मामले को लेकर सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 2 जून की रात कदमा में फायरिंग की घटना हुई थी। घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

Exit mobile version